
भोपाल। हमारा आने वाला कल कैसा होगा, इस दिन हमारे मनचाहे काम पूरे होंगे या नहीं। यदि कोई कमी रहेगी तो हम उन्हें कैसे दूर करेंगे। ये वे सवाल हैं जो हर आदमी के मन के किसी न किसी कोने में छिपे रहते हैं।
अपनी इन्हीं जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए हम कई तरह के प्रयत्न करते रहते हैं। वहीं इन्हीं सबके लिए ज्योतिष हमें पहले से ही कई बातों का ज्ञान करा देता है।
अंक ज्योतिष के जानकार एसके पाठक के अनुसार अंकशास्त्र में अंकों का विशेष स्थान वैसा ही होता है जैसे ज्योतिषशास्त्र में राशि का महत्व।
जिस तरह से नाम के अनुसार राशि होती है यानि चंद्र की स्थिति आपकी राशि को बताती है, वैसे ही अंक ज्योतिष में हर अंक के अनुसार नंबर होते हैं। इन दोनों में अंतर सिर्फ इतना है कि ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियां होती है, जबकि अंक ज्योतिष में केवल 9 नंबर होते हैं।
ऐसे जाने अपना मूलांक...
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है, अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।
जानिये अपने अंक के अनुसार आज का दिन...
1. अध्ययन में रुचि रहेगी। अटका सरकारी कार्य बनेगा। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेगा।
2. मन अशांत रहेगा। श्रम करने पर कार्य सिद्धि होगी। व्यवसाय में जोखिम से बचें। परिवार में शांति बनाए रखें।
3. उत्साह में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में धन लाभ बढ़ेगा। घर में खुशी होगी।
4.अटके धन की प्राप्ति होगी। किसी महिला के सुझाव से अटका कार्य बनेगा। व्यावसायिक लाभ उत्तम रहेगा।
5. कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।
6. लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आवश्यक कार्य में सफलता संदिग्ध रहेगी। व्यवसाय में मध्यम लाभ होगा।
7. पूर्व में किए श्रम का लाभ मिलेगा। स्वजनों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में विस्तार व उत्तम लाभ होगा।
8. कार्य विशेष में निराशा होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। वाद विवाद से बचें। मानसिक तनाव बना रहेगा।
9. शुभ कार्य में व्यय होगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंदी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
आज का राशिफल Rashifal of 18Oct. 2018: रामनवमी के दिन इन 3 राशियों को होगा फायदा!...
1. मेष : परिवार का सहयोग मिलेगा। लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है, अत: आत्म संयत रहें। सन्तान का स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
2. वृषभ : आय के स्रोत विकसित होने के साथ ही परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्चों की वृद्धि से परेशान हो सकते हैं। पठन-पाठन में भी रुचि बढ़ेगी।
3. मिथुन : मन अशांत रहने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
4. कर्क : नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। इसके बावजूद आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।
5. सिंह : कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन अशांत रहने के कारण क्रोध की अधिकता रहेगी।
6. कन्या : वाणी का प्रभाव बढ़ने के साथ ही बिगड़े कार्य बनेगें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
7. तुला : किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। लेकिन इसके बावजूद आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे।
8. वृश्चिक : धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान के चलते घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होगें। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
9. धनु : आलस्य में वृद्धि होगी। आत्म संयत रहें। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
10. मकर : अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
11. कुंभ : आय की स्थिति में सुधार होगा। लेकिन अधिक परिश्रम के बावजूद भी सफलता संदिग्ध है। साथ ही शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
12. मीन : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। लेकिन स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।