MP News : प्रदेश में भोपाल ऐसा पहला शहर है, जहां मस्जिदों में महिलाओं के नमाज पढ़ने के इंतजाम हैं। वे 500 मस्जिदों में से 20 में नमाज पढ़ रही हैं।
MP News : मध्य प्रदेश में भोपाल ऐसा पहला शहर है, जहां मस्जिदों(Women Entry in Mosque) में महिलाओं के नमाज पढ़ने के इंतजाम हैं। वे 500 मस्जिदों में से 20 में नमाज पढ़ रही हैं। इनमें देश की सबसे बड़ी ताजुल मसाजिद भी शामिल हैं। मोती मस्जिद, साजिदा सुल्तान, जामा मस्जिद, मस्जिद नजमुल, मस्जिद रब्बानी और टीटी नगर मस्जिद में महिलाओं को नमाज में आने एंट्री है, अब संख्या में इजाफा हो रहा है। महिलाओं को नमाज अदा करने के लिए न्यू मार्केट स्थित मस्जिद में दूसरे फ्लोर पर व्यवस्था की गई है।
सद्भावना मंच की सदस्य शाहजहां खान के मुताबिक, कई मस्जिदों में अलग इंतजाम हैं। मौलाना हाफिज जुनैद कहते हैं महिलाओं को मस्जिदों में जाने पाबंदी नहीं है। शर्त है कि मस्जिद में पर्दे का इंतजाम होना चाहिए।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 2023 में सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि महिलाओं को मस्जिद में जाने की अनुमति है। हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ व अमरोहा में भी महिलाएं नमाज पढ़ने मस्जिद जा रही हैं।