
भोपाल. शहर के करीब सात थानों में दर्ज संगीन अपराध के फरार आरोपी को हनुमानगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को पिछले छह महीने से उसकी तलाश थी। एक मामले में आरोपी को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी, जिसे निरस्त करवाने की कार्रवाई की जा रही है। एसपी नार्थ अजय सिंह के मुताबिक हनुमानगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टीला जमालपुरा इलाके का सूचीबद्ध बदमाश अरसद उर्फ बब्बा (30) पिस्टल लेकर मधुर कोरियर के पास खड़ा है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अरसद को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास लोडेड पिस्टल मिली, जिसमें दो राउंड थे। आरोपी रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने टीला जमालपुरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ टीला जमालपुरा, हनुमानगंज , निशातपुरा, गौतम नगर तथा छोला मंदिर थाने में कुल 19 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी पिछले १० सालों से अपराधिक वारदातों में संलिप्त है। उसके खिलाफ मारपीट, जुआ, अड़ीबाजी, हथियारों का संग्रहण, लूट आदि संगीन अपराध हैं।
मो. अरसद उर्फ बब्बा पुत्र इरशाद खान (30)
मकान में जुआ खेलते १३ लोग गिरफ्तार, ३.७२ लाख रुपए जब्त
छावनी मंगलवार के एक मकान में जुआ खेल रहे १३ लोगों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दर्जनों मोबाइल और ३ लाख ७२ हजार रुपए जब्त किया है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि छावनी मंगलवारा स्थित जुनेद के मकान में जुआ चल रहा है। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस यहां जुआ खेल रहे १३ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपियों में छावनी मंगलवारा निवासी नफीस (५०), असलम कुरैशी ( ३८) निवासी काजी कैंप, मंसूर (२३) निवासी बाग फरहत, जावेद (३६) निवासी छावनी रोड, मो. हबीब (३४) निवासी कबीटपुरा, अजीम (३०) निवासी कोलीपुरा तलैया, मो.़ जुनेद खान ( ३४) निवासी छावनी मंगलवारा, जावेद खान (३५) निवासी आरीफ नगर, शाहिद (३२) निवासी इस्लामपुरा, इलियास (३५) निवासी दशहरा मैदान टीटीनगर, मारूफ (३२) निवासी एेशबाग, मो.़ आरीफ (३८) निवासी कबाड़खाना पीरगेट, आफाक (२५) निवासी अटल नेहरू नगर शामिल हैं।
१५ लाख रुपए का सट्टा बुक करता था सटोरिया
बागसेवनिया इलाके के शिवशक्ति नगर में भाजपा नेता का रिश्तेदार राजाराम शर्मा हर रोज १५ लाख रुपए का सट्टा आइपीएल में बुक करता था। इसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ। एएसआइ रमेश सिंह ने बताया, आरोपी लाइन मशीन से एक साथ १६ बुकी के मोबाइल को कांफे्रन्स में लेकर सट्टा बुक करता था। इसमें फोन पर हुई बात की रिकार्डिंग भी होती थी। पुलिस ने बताया कि राजाराम को लाइन मशीन इंदौर के चर्चित सटोरिए जयंती मामा ने उपलब्ध कराई थी। वह एक लाइन का पांच हजार रुपए किराया वसूलता है। पुलिस ने बुधवार को शिव शक्ति नगर में एक फ्लैट में छापा मारकर तीन सटोरियों को पकड़ा था। जबकि मुख्य आरोपी राजाराम शर्मा फरार हो गया था। राजाजाम ने १५ दिन पहले ही सट़्टा बुक करने के लिए किराए से फ्लैट लिया था।