भोपाल

अर्शी खान ने अपने दादा को बताया कैरेक्टर लेस, तो मां ने बोल दी बेटी के लिए ऐसी बात…।

'बिग बॉस-11' की कंटेस्टेंट और भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान एक बार फिर से सुर्खियों में है...
3 min read
• •
Updated: 23 Nov 2017, 5:58 PM IST
arshi khan
arshi khan

भोपाल। 'बिग बॉस-11' की कंटेस्टेंट और भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान एक बार फिर से सुर्खियों में है। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में अर्शी खान सबसे विवादित सदस्य हैं। साथ ही वो घर के सदस्य हीतेन तेजवानी के साथ फ्लर्ट करती नजर आती हैं, जबकि हीतेन पहले से ही शादीशुदा हैं। बीते दिनों उन्होंने घर के सदस्यों के बीच में अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में कई खुलासे किए थे। इस बार वे अपनी उम्र को लेकर एक बार फिर से चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जाता है कि उनकी शादी 50 साल की उम्र के एक व्यक्ति से हो चुकी है, लेकिन इस बारे में अर्शी ने अब तक कुछ भी नहीं बोला है। वहीं दूसरी ओर अर्शी खान की मां ने उनकी उम्र को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए अर्शी के बारे में उनकी मां की क्या है राय।

लोगों के बताई गलत उम्र

अर्शी की मां नादिरा ने कहा पब्लिसिटी के लिए परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं है। अर्शी ने अपनी उम्र 27 साल बताई है जबकि वो 32 साल की हैं। नादिरा ने बताया उनकी बेटी ने भोपाल के मायो मेडिकल कॉलेज में जाकर खुद अपनी डेट ऑफ बर्थ चेंज करवाई थी। उन्होंने यह भी बताया कि हम अफगानिस्तान से नहीं बल्कि भोपाल के जहांगीराबाद से ताल्लुक रखते हैं।

सब था पब्लिसिटी स्टंट

नादिरा ने ये भी बताया कि अर्शी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से शादी और प्रेग्नेंट होने की बात भी कहीं था, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था, वो सब झूठी बातें हैं। इस मामले में शाहिद अफरीदी को सफाई देनी पड़ी थी जो कि पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि वे बचपन से अर्शी को जानती थी, ये सब सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था। नादिरा और उनके भाई ने बताया कि अर्शी ने एक टीवी न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में इस बात को स्वीकारा भी है।

दादा को बताया कैरेक्टर लेस

कुछ दिन पहले अर्शी ने अपने दादा को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। अर्शी ने कहा था कि उनके दादा भोपाल के सबसे कैरेक्टरलेस इंसान थे उनकी 18 पत्नियां थीं। इसको लेकर अर्शी के परिवारवालों ने आपत्ति जताई थी।

भोपाल की है यह मॉडल

यह विवादास्पद मॉडल भोपाल की ही रहने वाली है। इस मॉडल ने यह कहकर सुर्खियां बटौरी थी कि उसका पाकिस्तान के एक क्रिकेटर के साथ अफेयर है। भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान एक ड्रामा कंपनी के साथ जुड़ गई। यहां से उनकी एक्टिंग की शुरुआत हुई और स्टेज शो से सुर्खियां बटौरने लगी। यह मॉडल अपनी अश्लील तस्वीरों के कारण भी अक्सर चर्चाओं में रहती है।

Published on: