
भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 6 जुलाई को प्रेमिका से शादी ना हो पाने से भाजपा के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अतुल लोखंडे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में बुधवार को अतुल लोखंडे के परिजनों ने बताया कि अतुल की Facebook ID के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। जिसको लेकर बुधवार को करीब 1 बजे मृतक के परिजन एमपी नगर थाना पहुंचे। परिजनों का कहना है कि जब अतुल का मोबाइल पुलिस के पास जब्त है तो रश्मि और अतुल के फोटो और वीडियो कैसे डिलीट हो गए।
मां का आरोप ... लड़की झूठ बोल रही है
इसके पहले मां सुनंदा ने कहा था कि अतुल उस लड़की से बे-पनाह प्यार करता था। वह उसके बिन नहीं जी सकता था। लड़की ने उसपर ऐसी शर्त रखी कि उसे यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा। लड़की अब झूठ बोल रही है। सुनंदा ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने संदेह जताया कि अतुल गोली नहीं मार सकता था। उसे आखिरकार, कट्टा किसने दिया। इसकी जांच कराई जाए।
पोस्ट में लिखा था: मरके भी तेरे लिए जिंदा रहूंगा
अतुल ने खुद को गोली मारने से पहले फेसबुक पर कई पोस्ट किए थे। उसमें उसने लिखा था प्यार तो बहुत लोग करते हैं, लेकिन मेरे जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता , क्यों की किसी के पास तु जो नहीं हैं ,मैं तुझे भूल नहीं सकता, सच तो यह है कि मैं तुझे भूलना ही नहीं चाहता, क्यों की तु मेरी है, मैं तुझे ङ्क्षजदगी भर प्यार करुंगा, मरते दम तक प्यार करुंगा ओर उसके बाद भी...मर के भी तेरे लिए जिंदा रहूंगा... कौन तुझे इस तरह प्यार करेगा जैसे मैं करता हूं..।
मोबाइल फोन कॉल रिकार्ड से खुलेंगे तमंचा के राज
इधर, अतुल लोखंडे ने जिस कट्टे से फायर किया उसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस तफ्तीश में जुट गई है कि उसे तमंचा किसने दिया। इसके लिए जरूरत पडऩे पर पुलिस अतुल के मोबाइल फोन की कॉल रिकार्ड खंगालेगी। पुलिस को भरोसा है कि उसने तमंचे के लिए किसी को फोन किया होगा।