भोपाल

पासपोर्ट बनवाने के लिये यहां करें अप्लाई, विभाग ने जारी किया फर्जी वेबसाइट्स के लिस्ट

government official passport website - नए एड्रेस से फर्जी वेबसाइट्स लिंक नजर आने लगे। विभाग ने वेबसाइट www.passportindia.gov.in को पूरा इंटरफेस बदल दिया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 10:57 AM IST
passport website
पासपोर्ट बनवाने के लिये यहां करें अप्लाई, विभाग ने जारी किया फर्जी वेबासाइट्स के लिस्ट

भोपाल. पासपोर्ट ( passport ) के लिए ऑनलाइन आवेदन ( online passport application ) करते वक्त सावधानी बरतें नहीं तो ठगी का शिकार हो सकते हैं। रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में शिकायतें आ रही हैं कि आवेदक ने ऑनलाइन आवेदन में 4000 रुपए का फीस ट्रांजेक्शन ( Fee transaction ) कर दिया, लेकिन अप्वाइंटमेंट नहीं मिला। जांच में पता चला कि आवेदकों ने पासपोर्ट विभाग ( passport department ) की अधिकृत वेबसाइट की जगह फिशिंग वेबसाइट ( Phishing website ) से आवेदन किया।

विदेश मंत्रालय ( foreign ministry ) और साइबर सेल ( Cyber Cell ) ने पासपोर्ट विभाग के मिलते-जुलते नाम से बनी फर्जी वेबसाइट को ब्लॉक कराया। कुछ दिन बाद नए एड्रेस से फर्जी वेबसाइट्स लिंक नजर आने लगे। विभाग ने वेबसाइट www.passportindia.gov.in को पूरा इंटरफेस बदल दिया है। वेबसाइट खोलते ही पॉप-अप नजर आ रहा है, जहां आवेदकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

यह हैं फर्जी वेबसाइट्स ( fake passport website )

www.indiapassport.org

www.online-passportindia.com

www.passportindiaportal.in

www.passport-india.in

www.passport-seva.in

www.applypassport.org


सामान्य 1500 रु. तो तत्काल 3500 फीस

रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ( Regional Passport Officer ) रश्मि बघेल ने बताया कि फर्जी वेबसाइट पर सीधे फॉर्म भरने का ऑप्शन है, जबकि ओरिजनल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसी तरह से सामान्य श्रेणी में पासपोर्ट आवेदन की फीस ( Application fee ) 1500 रुपए और तत्काल श्रेणी के लिए 3500 रुपए निर्धारित है। आठ वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक के आवेदकों को फीस में 10 फीसदी की रियायत है।

Updated on:
8 Aug 2019, 10:57 AM IST
Published on: