भोपाल

यदि आपको कोई परेशान करे तो 1098 पर कॉल करके ले सकते हैं मदद

  - हमीदिया स्कूल में बाल मेले, चहल-पहल का आयोजन, - बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, लगाए स्टॉल किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, लगाए स्टॉल
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2021, 5:29 PM IST
यदि आपको कोई परेशान करे तो 1098 पर कॉल करके ले सकते हैं मदद
यदि आपको कोई परेशान करे तो 1098 पर कॉल करके ले सकते हैं मदद

भोपाल. आप जिस स्कूल में पढ़ रहे हैं, वहां कभी पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा और नबाव हमीदुल्ला खां पढ़ चुके हैं। यह आपका सौभाग्य है कि जहां इतने बड़े लोग पढ़े उन्हीं कक्षाओं, उसी परिसर में आपको पढऩे-बढऩे का अवसर मिल रहा है। यह बातें बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ब्रजेश चौहान ने गुरुवार को शासकीय हमीदिया माध्यमिक शाला गिन्नौरी में गुरुवार को बाल मेले चहल-पहल का आयोजन किया गया। आयोजन में एआईजी महावीर मुजालदे, जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना, महिला बाल विकास के सहायक संचालक रामगोपाल यादव सहित शाला के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

1098 से मांगे मदद

एआईजी महावीर मूजाल्दे ने बताया कि, यदि आपके साथ कोई घटना- दुर्घटना हो, कोई परेशान करे या किसी दूसरे बच्चे को कोई परेशान करता दिखे, तो 1098 पर चाइल्ड हेल्प लाइन से सम्पर्क करें, यदि ऐसा नहीं कर सकें तो डायल 100 लगाएं या सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत कर सकते हैं। इनमें से कहीं भी सम्पर्क कर सकते हैं। एसआई नमिता साहू ने बच्चों की रूचियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और मोबाइल-इंटरनेट के दुरुपयोग से बचते हुए खेल-कूद गतिविधियों में जुडऩे की सलाह दी।

विद्यालय में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रांगोली में वंशिका, अल्का और रितिका ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह चित्रकला में अरीबा, वानिया और आश्रिया तो नृत्य में प्राची, आश्रिया और परी , अमृता ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन की अध्यक्षता विपरीत परिस्थितियों में पढ़कर 10 वीं और 12 वीं बोर्ड में जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्रा अंजलि मिश्रा से करवाई गई जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एमएनआईटी में प्रवेश में सफलता पाई है।

Published on: