पानी में डाल लें ये 1 चीज, फिर बालों को धोएं, दोबारा कभी नहीं होगी ये समस्या
भोपाल। यदि आपके सिर की त्वचा रूखी हो रही है, तो इसका अर्थ है कि आपके बालों को सही पोषण नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में डैंड्रफ के साथ-साथ बाल झड़ने की समस्या भी हो जाती है। सिर को नाखून से खुरचने पर यदि रूखापन और सफेद पपड़ी आ रही हो तो यह डैंड्रफ ही है। शहर की ब्यूटीशियन रचना बजाज बताती है कि अगर डैंड्रफ के साथ आपको सिर में खुजली भी होने लगे तो यह फंगल इन्फेक्शन का रूप भी ले सकता है। बालों की ठीक तरह से सफाई न करना, बालों को सही पोषण न मिलना या फिर बालों में तेल न लगाने से डैंड्रफ हो सकता है। इसके अलावा अधिक तनाव या पसीने के कारण भी यह समस्या हो सकती है। कम पानी पीने या फिर भोजन में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी डैंड्रफ हो जाता है। जानिए कैसे आप अपने डैंड्रफ को दूर कर सकती हैं....
- नमक के पानी में मौजूद तत्व फंगल इंफैक्शन को रोकने का काम करते है। रोज नमक के पानी से नहाने से डैंड्रर्फ से छुटकारा मिलता है।
- डेंड्रफ की समस्या होने पर स्कॉल्प की सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है। सप्ताह में दो-तीन बार अच्छे शैंपू से बाल धोएं और उसके बाद बालों की कंडिशनिंग भी करें। रोज रात को बालों की जड़ों में सरसों के तेल से मालिश करें। सुबह शिकाकाई को पानी में उबालकर उस पानी से अपने बाल धो लें।
- अगर डैंड्रफ काफी ज्यादा हैं, तो एंटी-डैंड्रफ शैंपू का नियमित इस्तेमाल करें। विटामिन ई युक्त तेल से की गई मालिश भी फायदेमंद साबित हो सकती है। ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिलाकर एक बोतल में रख लें और इस इस मिश्रण को हर दिन बालों के जड़ में लगाएं। डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।
ऐसे भी हटाए डेंड्रफ
घर में रखें नारियल के तेल में आप भीमसेनी कपूर मिलाकर लगाने से डेंड्रफ की समस्या दूर हो जाती है। करना आपको ये है कि सौ ग्राम नारियल के तेल में आप 10 ग्राम भीमसेनी कपूर को मिलाएं और इस तेल से रोज दिन में दो बार बालों की मालिश करें। एक सप्ताह बाद आप देखेंगे कि बालों की चमक बढ़ती जा रही है और डेंड्रफ खत्म हो गया है। समय-समय पर इस तेल को लगाने से ये समस्या दुबारा फिर कभी नहीं होगी।