Bank Holidays in November 2024: नवंबर के महीने में त्यौहारों के चलते बैंकों में कई दिन अवकाश रहेगा.....
Bank Holidays in November 2024: अक्टूबर का महीना खत्म हो चुका है। नवंबर महीने की शुरुआत भी हो चुकी है। अक्टूबर की तरह नवंबर में भी त्यौहारों की भरमार रहने वाली है। त्यौहारों के चलते स्कूल ,बैंक ,सरकारी संस्थानों में अवकाश रहेगा। अगर आपको भी बैंको से संबंधित कोई काम है तो जल्द निपटा लें, क्योंकि नवंबर के अधिकांश दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है।
इन छुट्टियों के कारण चेकबुक, पासबुक अपडेट कराना, पैसें जमा कराना कई काम प्रभावित होगें। आइए जानते है नवंबर में कितने दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।
7 नवंबर 2024 : छठ पूजा (शाम के अर्घ्य) के मौके पर बंगाल, बिहार और झारखंड समेत कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
8 नवंबर 2024 : छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला महोत्सव के अवसर पर बिहार, झारखंड और मेघालय जैसे कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
9 नवंबर 2024 : दूसरा शनिवार होने के कारण मध्यप्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
10 नवंबर 2024 : रविवार होने के कारण मध्यप्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
15 नवंबर 2024 : गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के अवसर पर मध्य प्रदेश सहित मिजोरम, महाराष्ट्र, , उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर जैसे कुछ स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे।
17 नवंबर 2024 : रविवार होने के कारण मध्यप्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर 2024: चौथा शनिवार होने के कारण मध्यप्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
24 नवंबर 2024: रविवार होने के कारण मध्यप्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।