महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट से पाएं छुटकारा और सोने से पहले जरूर करें ये काम
भोपाल। बदलती लाइफ स्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। सुंदर दिखने के लिए लोग महंगे से महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। इसमें बात अगर लड़कियों की करें तो इसमें वे बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती है। गर्ल्स समय-समय पर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती रहती है लेकिन शहर की ब्यूटीशियन रचना बजाज बताती है कि खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आपको खुद भी कुछ ब्यूटी टिप्स फॉलो करने होंगे। इन ब्यूटी टिप्स को आप घर बैठे ही बड़ी आसानी से आजमा सकती हैं। जानिए कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप घर बैठे ही खुद को अच्छे से संवार सकती हैं....
- पूरे दिन थक कर काम करके घर में वापस आने के बाद नहाएं जरूर। इससे आपकी बॉडी फ्री होगी और आप रिलेक्स फील करेंगे। संभव हो तो नहाने के पानी में गुलाबजल की कुछ बूंदे डाल लें इससे आपके फेस पर ग्लो भी आएगा।
- जब भी रात को सोने के लिए बेड पर जाएं तो ध्यान रखें कि हल्दी वाले दूध को जरूर पिएं। रात के समय हल्दी वाला दूध पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद तो मिलती ही है साथ ही साथ चेहरे पर भी निखार आता है।
- गर्ल्स को रात में सोने से पहले अपने बालों को जरूर सुलझाना चाहिए। अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान है तो नियमित तौर पर आपको ये काम करना चाहिए।
- अगर आपको सुंदर दिखना है और अपने दांतों की चमक को बनाए रखना है तो रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें। ऐसा करने से दांत हमेशा कीटाणु से मुक्त रहेंगे और प्यारी सी मुस्कुराहट भी चेहरे पर चार चांद लगाएगी।
- चेहरे में सबसे आकर्षक होती है हमारी आंखें। आंखों के फ्रेश दिखाने के लिए में कम से कम दो बार इन पर पानी का छिड़काव जरूर करें।