
भोपाल। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी के साथ ही स्किन से जुड़ी प्राब्लम भी लगभग शुरू हो गई। इस मौसम में आॅफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियों का चेहरा धूल और धूप की वजह से खराब हो जाता है। जिससे चेहरा काला पड़ जाता है और टैन हो जाता है।
चेहरे को टैन और धूल से बचाने के लिए जरूरी है। चेहरे को डीप क्लीन किया जाएं। चेहरे पर चिपके हुए धूल के कड़ों को पूरी तरह साफ किया जाएं। चेहरे को पूरी तरह साफ करने के लिए या डीप क्लीन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकती है और अपने चेहरे को टैन और धूप से बचा सकती हैं।
शहद— चेहरे को डीप क्लीन करने के लिए शहद का उपयोग कर सकती है। शहद एक प्राकृतिक फेस क्लींजर है। जो चेहरे को पूरी तरह से क्लीन करता है। शहद से चेहरा क्लीन करने के लिए, आप शहद को अपने चेहरे पर लगा लें। चेहरे पर शहद लगाने के 15 मिनट बाद चेहरे को ठंड़े पानी से धो लें। ऐसा करने से आपका चेहरा पूरी तरह क्लीन हो जाएंगा।
नारियल का तेल— नारियल का तेल चेहरे पर नमी बनाएं रखता है। यह गर्मियों में आपके चेहरे को ड्राय नहीं होने देता। आप चेहरे पर मेकअप रिमूव करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती है। नारियल तेल के इस्तेमाल से चेहरा लंबे समय तक ग्लो करता है।
नींबू— नींबू में विटामिन सी होता है। जो चेहरे पर मौजूद सारी गंदगी को हटाता है। सिर्फ 10 मिनट चेहरे पर नींबू लगाने से चेहरा क्लीन हो जाता है। इसका यूज करने से चेहरे पर दाग—धब्बे भी नहीं रहते। नींबू का उपयोग करने से चेहरे पर निखार आता है और चेहरे का कलर फेयर होता है।
दही— दही एक प्राकृतिक फेसमाक्स है। दही को चेहरे पर लगाने से चेहरे की स्किन रिपेयर हो जाती है। दही सिर्फ 15 मिनट चेहरे पर लगाने से चेहरा ग्लो करने लगता है। ध्यान रहे कि दही को फेस पर लगाने के बाद साबुन का यूज न करें।
एप्पल साइडर विनेगर— बाजार में यह बहुत आसानी से मिल जाता है। चेहरे को क्लीन करने के लिए यह बहुत ही लाभदायक है। इसका यूज करने से चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही एप्पल साइडर विनेगर चेहरे से दाग धब्बे हटाता है व चेहरे की झुर्रियों को कम करता है।