भोपाल

अगर ये पंख होगा आपकी जेब में, तो दुश्मन आपको नहीं कर सकता परेशान

अगर ये पंख होगा आपकी जेब में, तो दुश्मन आपको नहीं कर सकता परेशान

2 min read
Apr 21, 2019
crow Feathers Benefits

भोपाल। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान एक दूसरे में आगे निकलना चाहता है। कई बार दूसरों की खुशी के कारण भी व्यक्ति के अंदर जलन की भावना पनप जाती है। नतीजा दुश्मनी और इसके चलते लोग किसी की भी खुशी को बर्बाद करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। कई बार कोई आपको बिना बात के परेशान करता रहता है। किसी को आपकी हंसी और खुशी नहीं भाती। अगर आपका भी कोई शत्रु बन गया और किसी न किसी तरह से आपको परेशान कर रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि अगर आप अपने दुश्मन का नाश करना चाहते है तो कौवे के पंख का उपाय जरूर करें। जानिए क्या है ये उपाय.....

Feathers Benefits" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/21/07_4458291-m.png">

जरूर अपनाएं ये उपाय

इस उपाय को करने के लिए आपको ध्यान देना होगा कि आपके घर में सबसे ज्यादा कौवे कहां बैठते हैं। जिस स्थान पर भी कौवे सबसे ज्यादा आते हैं वहां पर उन्हें मीठा खाने को रोज कुछ न कुछ जरूर रख दें। ऐसा आपको लगातार 10 दिन तक करना है। 10 दिन ऐसा करने के बाद आपको किसी भी तरह कौवे का एक पंख लेना है। जहां तक हो कोशिश करें कि कौवे का सफेद पंख लें। आपको बता दें कि कई बार कौवे के पंख सफेद भी हो जाते हैं। सफेद पंख मिल जाए तो यह बहुत ही अच्छी बात है, क्योंकि यह बहुत ही दुर्लभ माना गया है।

कोवा भगवान शनि देव का वाहन है, इसलिए इस पंख को आप सबसे पहले किसी शनि मंदिर में जाकर शनि देव के चरणों में रखे। अगर आप यह काम शनिवार को करे तो भी अच्छा है। अब आप शनि देव की पूजा कर. ॐ शं शनिचराय नमः मन्त्र का 21 बार जाप करे और इस सफेद पंख को अपने जेब में डाल ले। अगर आप ऐसा करते है तो आपके आस-पास न तो कोई नकारात्मक शक्ति आयेगी न ही कोई शत्रु आपको कुछ बिगाड़ पायेगा।

Published on:
21 Apr 2019 12:26 pm
Also Read
View All