भोपाल

छुट्टियों में घूमने का सबसे अच्छा स्थान, बांध के साथ जंगली जानवरों से भरा है जंगल

नए पर्यटन और मनोरंजन स्थल बनाने के लिए सरकार की तैयारी  
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2021, 10:10 AM IST
kolar_dam.png
बांध के साथ बाघ के भी दर्शन

भोपाल. सरकार भोपाल में कोलार डैम के पास एक बड़ा पर्यटन, मनोरंजन स्थल बनाने की तैयारी कर रही है। इसमें पर्यटन क्षेत्र में बड़े कारोबार करने वाली कंपनियां ही निवेश में हिस्सा ले सकेगी। फिलहाल सरकार ने यहां डेढ़ सौ एकड़ जमीन को लीज पर देने का निर्णय लिया है। इसके बाद फिर डेढ़ से दो सौ एकड़ जमीन पर्यटन कारोबारियों को दिया जाएगा।

यह क्षेत्र कोलार डैम के ऊपरी क्षेत्र में है, जहां से डैम का पूरा दृश्य दिखाई देगा। दरअसल इस क्षेत्र में वोटिंग, क्रूज, होटल, मनोरंजन, एडवेंचर से जुड़े सभी कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा इस क्षेत्र से जंगल सफारी से भी जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। सरकार हाल ही में एक डाटा तैयार किया है, जिसमें यह देखा गया है कि शहर के सबसे ज्यादा लोग कोलार डैम, केरवा और आस पास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हैं।

भ्रमण करने वालों में राजधानी में बाहर से आने वाले लोग ज्यादा हैं। यहां होटल, मनोरंजन, सहित टुरिज्म से जुड़ी अन्य गतिविधियां संचालित करने वाले निवेशकों के लिए फायदे का सौदा होगा। यह पूरा क्षेत्र बाघ अन्य वन्य जीवों के भ्रमण क्षेत्र है। यही कारण है कि पर्यटन विभाग ने हाल ही में डेढ़ सौ एकड़ जमीन के लिए निविदा जारी की है।

एक एकड़ के लिए देना होगा 5 करोड़
निवेशकों को एक एकड़ भूमि पर निवेश करने पर 5 करोड़ रुपए देना होगा। उन्हें यह जमीन 90 साल के लीज पर दी जाएगी। जिसमें निवेशकों को भूमि आवंटन होने के 6 माह के अंदर काम चालू करना होगा और दो साल में कम पूरा करना होगा। शर्तों का पालन नहीं करने पर अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा।

Published on: