
भोपाल. भेल दशहरा मैदान पर 30 नवंबर से शुरू होने वाले भोजपाल महोत्सव मेले के लिए बुधवार को महापौर आलोक शर्मा ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि भोजपाल मेले का यह पांचवा सफलतम वर्ष है। अल्प समय में ही इसने राजधानी सहित प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। शर्मा ने कहा कि पत्रिका परिवार अपने सामाजिक सरोकारों के लिए बधाई का पात्र है।
मेला संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि मेले में एक ही जगह पर लोगों की जरूरत का हर सामान उपलब्ध होगा। व्यापारियों को भी व्यापार करने का बेहतर अवसर मिलेगा। मेले में कई राज्यों के उत्पादों के साथ ही वहां के कलाकार अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, रीति-रिवाज के साथ ही वहां के कल्चर से रू-ब-रू कराएंगे। इस मौके पर पत्रिका भोपाल के डीजीएम सर्कुलेशन वीपीएस भदौरिया, पार्षद सुरेंद्र बाडीका, पार्षद गिरीश शर्मा, नारायण सिंह परमार, बसंत गुप्ता, रामबाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।
झूलों की होगी विशाल शृंखला
भेल जनसेवा समिति और मीडिया पार्टनर पत्रिका के साथ आयोजित मेले में प्रापर्टी एक्सपो, फर्नीचर शोरूम, क्राकरी स्टोर, ऑटोमोबाइल शोरूम के झूलों की विशाल श्रृंखला होगी। पहली बार प्रसिद्ध एशियाड सर्कस के कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
मेले में यह होगा खास
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि लाल किले की तर्ज पर 200 फीट का मुख्य प्रवेश द्वार होगा। साथ ही माता वैष्णो देवी की 60 फीट ऊंची झांकी सजाई जाएगी। नार्थ इस्ट की थीम पर 60 बाय 80 फीट का मंच है, जिस पर एक साथ 250 कलाकार प्रस्तुति देंगे। 30 दिसंबर को लकी ड्रा खोला जाएगा, जिसमें एक्टिवा, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन सहित अन्य इनाम होंगे। 32 दिन चलने वाला मेला दोपहर 2 से रात 11 बजे तक आमजनों के लिए नि:शुल्क खुला रहेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
8 दिसंबर को कव्वाली मुकाबला, २३ दिसंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, विभिन्न लोकनृत्य समूहों की प्रस्तुति, बालीवुड गानों की प्रस्तुति, आर्केस्ट्रा रॉकबैंड, समूहों की डांस प्रतियोगिताओं के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
झूले होंगे मुख्य आकर्षण
मेले में सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, बे्रक डांस, एरोप्लेन, मिनी टे्रन, पिग्गी ट्रेन, कटर पिलर, फ्रीज व्हील, बड़ी नाव, ड्रेगन, टोरा-टोरा, चांद-तारा, बाउंसी, चाइना बाउंसी, वॉटर वोट, जम्पिंग, चकरी आकर्षक झूला स्विंग ईट, मौत का कुंआ, स्टाइकिंग कार, घोस्ट हाउस और रंग- बिरंगे कई झूले होंगे।