
Asian Womens Hockey Champions Trophy 2026 - एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के आयोजन से पहले राजधानी भोपाल में हॉकी का उत्साह नजर आया। 19 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। शहरवासियों को आयोजन से जोड़ने हॉकी वॉकथॉन निकाली गई। वन विहार तक हुए आयोजन में सैकड़ों युवाओं, खिलाड़ियों और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। हॉकी ओलंपियन विवेक सागर सहित पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल रहे। हाथ में हॉकी स्टिक लेकर युवा सड़कों पर उतरे।
खेल मंत्री विश्वास सारंग भी आयोजन में शामिल रहे। सड़क पर खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेली। मकसद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रति जागरूक किया। पूरे मार्ग पर हॉकी के प्रति जुनून और खेल उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। वॉकथॉन में शहर के खिलाडिय़ों, प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, फिटनेस प्रेमियों, युवाओं और आम नागरिकों ने सहभागिता की। आयोजन का मकसद एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को केवल एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए इसे पूरे शहर का खेल उत्सव बनाना है।
एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन दिस दिन चलेगा। बरखेड़ा नाथू हॉकी स्टेडियम में मैच होंगे। भारत सहित एशिया की छह शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें 150 अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी शामिल है। तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों में दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क होगा। ऐसा अधिक से अधिक खेल प्रेमियों, युवाओं और विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबले से जोडऩे के लिए किया गया है।
सारंग मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हॉकी का भोपाल से गहरा नाता है। भोपाल ने देश के प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पहचान बनाई है। हॉकी भोपाल की खेल संस्कृति का हिस्सा रही है। एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। सरकार का प्रयास है आयोजन को भोपाल का खेल उत्सव बनाया जाए। युवाओं में खेलों के प्रति खासा उत्साह है। जागरूकता अभियान के जरिए हॉकी के माध्यम से समाज के हर वर्ग को प्रतियोगिता से जोडऩे का प्रयास किया गया है।
प्रतियोगिता का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार के माध्यम से 166 देशों में किया जाएगा। इससे भोपाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के साथ मध्यप्रदेश की खेल अधोसंरचना को भी वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। दुनिया भर के हॉकी प्रेमी इस प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।