16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी सरकार में मंत्री और सचिव के बीच दिखा टकराव, 5 दिन बाद पलटा आदेश

MP Minister-Secretary Dispute: कृषि विभाग में मंत्री और सचिव के बीच अधिकारों की खींचतान सामने आई है। मंत्री ऐदल सिंह कंषाना की आपत्ति के बाद एमडी का प्रभार बदलने वाला आदेश निरस्त कर दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 16 Nov 2026, 7:40 AM IST

minister-secretary dispute md transfer order controversy mohan government

Minister-Secretary Dispute: कृषि मंत्री और सचिव के बीच एमडी के ट्रांसफर को लेकर टकराव (फोटो सोर्स- Patrika/Aidal Singh Kansana Facebook

MD Transfer Order Controversy: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के कृषि मंत्री और विभागीय सचिव के बीच अधिकारों की खींचतान (Minister-Secretary Dispute) का एक मामला सामने आया है, जहां कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना की नोटशीट और उस पर सरकार द्वारा लिया गया निर्णय सुर्खियों में है। मामला मप्र राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के प्रबंध संचालक (एमडी) के पद से जुड़ा है। दरअसल, सचिव निशांत वरवड़े ने दो नवंबर को संस्था के एमडी रेवा सिंह सिसोदिया को हटाकर अपर संचालक डीसी कोरी को पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया था। यह फेरबदल बिना विभागीय मंत्री की अनुमति और मुख्यमंत्री समन्वय के अनुमोदन के बिना किया गया था।

संतोषजनक साक्ष्य या अनुमति-पत्र नहीं

मंत्री कंषाना को पता चला तो उन्होंने उसी दिन अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एवं कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) केसी गुप्ता को सख्त नोटशीट लिखी। स्पष्ट किया कि उनकी अनुमति के बिना किया गया यह बदलाव मान्य नहीं है और सचिव के इस आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। सूत्रों के मुताबिक एपीसी गुप्ता ने मामले की छानबीन कर सचिव से पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक साक्ष्य या अनुमति पत्र पेश नहीं किया गया।

काश… इस तेजी से किसानों की फाइलें भी दौड़तीं

नियमों का हवाला देते हुए एपीसी ने 7 नवंबर को सचिव द्वारा जारी आदेश आधिकारिक तौर पर निरस्त कर दिया, जिसके तहत एमडी का प्रभार बदला गया था। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि यदि मंत्री ने प्रशासनिक आदेशों को पलटवाने में जितनी तेजी दिखाई, उतनी तत्परता किसानों से जुड़ी वास्तविक समस्याओं और फाइलों के निपटारे में दिखाई होती, तो व्यवस्थाएं और सुधर सकती थीं। बीती जुलाई में आधा भोपाल जाम में नहीं फंसता। हालांकि जानकारों का मानना है कि सचिव स्तर पर बिना मंत्री की जानकारी और सीएम समन्वय के बिना इस तरह के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करना नियमों के विरुद्ध है।

एमडी का प्रभार बदलने के साथ हुई अधिकारियों की अदला-बदली

दरअसल, इस फेरबदल में केवल एमडी का प्रभार ही नहीं बदला गया था, बल्कि अधिकारियों की अदला-बदली भी की गई थी। डीसी कोरी, जो संचालनालय में अपर संचालक थे, उन्हें बीज प्रमाणीकरण संस्था के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। वहीं, संस्था के तत्कालीन एमडी रेवा सिंह सिसोदिया को संचालनालय में डीसी कोरी की जगह पदस्थ कर दिया गया था। इस पूरी प्रक्रिया में वरिष्ठ स्तर से जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी।

मुझे दिए गए थे निरस्त करने के निर्देश- एसीएस

नोटशीट में प्रभार बदले जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए आदेश निरस्त कर मुझे आदेश जारी करने के निर्देश दिए थे।- केसी गुप्ता, एसीएस एवं एपीसी