
भोपाल। राजधानी की फैशन डिजाइनर पूर्वी रॉय ने दिल्ली में आयोजित 'इंडिया रनवे वीक 2019 में महिला सशक्तिकरण की थीम पर बेस्ड फ्लैपर्स, वल्र्ड वॉर-1 और स्पेस एक्स डिजायन को ड्रेसज में पेश किया।
इंटरनेशनल मॉडल्स ने पूर्वी की डिजायन ड्रेसेज पहनकर रैंपवॉक किया। इसके बाद स्टेज पर पूर्वी की एंट्री बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप के साथ हुई। इस दौरान शिबानी ने स्टेज पर ही अपना ऑल टाइम हिट सॉन्ग 'सजना आ भी जा... सुनाया।
पूर्वी का यह कलेक्शन टाइम जोन पर आधारित था जो समय के तीनों हिस्से को प्रदर्शित करता है। इसमें पहले राउंड में 1920 के विश्व युद्ध का इतिहास बताया गया। इसके बाद ही महिलाओं ने पहली बार घरों से निकलकर काम करना शुरू किया और अपनी स्वतंत्रता का उत्साह मनाया था। दूसरे कलेक्शन में आज के मॉडर्न एरा को प्रदर्शित किया गया।
पूर्वी का यह कलेक्शन जीओड क्रिस्टल पर बेस्ड था जो वर्तमान में बहुत प्रचलित है। तीसरे कलेक्शन में फ्यूचर टाइम जोन स्पेस एक्स को प्रदर्शित किया गया। जो कि गैलेक्सी प्रिंट्स, एस्ट्रोनॉट, कॉस्मो और साई-फाई टैग की तर्ज पर पावर पैक्ड रहा। ये तीनों कलेक्शन पावर ड्रेसिंग और कॉर्पोरेट वियर थीम पर बेस्ड थे। जो कि देश की महिलाओ के पावर, स्ट्रेंथ और उन्नति को दर्शाते हैं। जिसमें महिलाएं मिलकर देश और विश्व का विकास कर रही हैं।