21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी के घर में घुसे संदिग्ध, रात 3 बजे मची हलचल

Union Home Ministry official in Bhopal- पुलिस आयुक्त से परिजनों ने शनिवार को की मुलाकात, महाकाल दर्शन को उज्जैन गया था परिवार तब हुई वारदात, गृह मंत्रालय के अधिकारी के घर से 25 लाख के आभूषण चोरी

2 min read
Google source verification
Suspects break into the home of a Union Home Ministry official in Bhopal

Suspects break into the home of a Union Home Ministry official in Bhopal- Demo Pic

Union Home Ministry - भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के दानिशकुंज में केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अफसर के घर देर रात कुछ संदिग्ध घुसे। रात करीब 3 बजे बदमाश बाइक पर आए। उन्होंने अधिकारी के घर से 25 लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। महाकाल दर्शन के लिए गया परिवार जब लौटकर आया तो वारदात का पता चला। सीसीटीवी को खंगाला तो संदिग्ध दिख गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के ​वरिष्ठ अफसर होने के कारण हलचल मच गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इधर शनिवार को अफसर ने परिवार सहित पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला ने घटनास्थल पर जाकर मौका- मुआयना किया।

सेंट्रल लॉकिंग तोड़ घुसे संदिग्ध:

पुलिस के मुताबिक, दानिशकुंज निवासी अरुण कुमार राय केंद्रीय गृह मंत्रालय में अधिकारी हैं, जबकि पत्नी ममता राय भाजपा नेता हैं। उन्होंने बताया, गुरुवार को वह परिवार के साथ उज्जैन गई थीं। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में बदमाश सेंट्रल लॉकिंग तोड़कर घर में घुसे 5 अलमारियों के ताले तोड़कर 25 लाख रुपए के सोने- चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए।

रात 3 से 5 बजे तक घूमते दिखे संदिग्ध

ममता राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध कैद हुए हैं। वह घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध बाइक सवार रात 3 बजे से लेकर 5 बजे तक घर के आसपास घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। अंधेरा होने की वजह से उनके चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस को भी फुटेज मिल गए हैं, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

कोलार पुलिस ने ममता राय के भतीजे विजय कुमार की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की तलाश के लिए पड़ताल जारी है।

इसी इलाके में लूटी थी महिला से चेन:

बता दें, दानिशकुंज डीके 1 में ही सरिता राजहंस से गुरुवार सुबह 4.30 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान एक 20-22 वर्षीय युवक ने चेन व पेंडेंट लूट लिए थे। चोरी हुए स्थान ये यह घटनास्थल कुछ कदमों की दूरी पर है। सरिता के पति सत्यानंद राजहंस बीएसएनएल, मप्र में सीजीएम) पद से सेवानिवृत्त हैं।

प्रमुख बिंदु

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी के घर घुसे संदिग्ध
25 लाख के आभूषण किए चोरी
महाकाल दर्शन को गया था परिवार
उज्जैन से लौटे तब पता चली वारदात
पुलिस आयुक्त से मिले अधिकारी
परिजनों सहित शनिवार को मुलाकात की
गृह मंत्रालय में हलचल