
MP Super Sunday Buzz (एमपी में सुपर संडे की धूम- Photo Source- patrika)
Super Sunday Buzz : आज यानी रविवार का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज एक साथ तीन उत्सवों का समावेश देखने को मिल रहा है। आज का दिन इसलिए भी और खास हो गया है क्योंकि, आज दिवस के अनूठे संगम का मध्य प्रदेश वासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, फादर्स-डे और विश्व संगीत दिवस का अनूठा संगम है।
योग जहां हमें शारीरिक, मानसिक आरोग्य और आत्मिक शांति की ओर ले जाता है, वहीं पिता हमारे जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ हैं। फादर्स - डे पिता के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और मार्गदर्शन को सलाम करने का अवसर देता है। इस माहौल में संगीत दिवस की धुनें आत्मा को सुकून देकर जीवन में नई ऊर्जा का संचार करती हैं। ऐसे में आज आप भी योग से दिन की शुरुआत करें। पिता के प्रति कृतज्ञता जताएं और अपनी पसंदीदा धुनों के साथ इस दिन को यादगार बनाएं।
भागदौड़, तनाव से भरी आधुनिक जीवनशैली में राजधानी भोपाल में कई साधक योग की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। योग अब सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि कई लोगों के लिए रोजमर्रा की दिनचर्या बन चुका है। शहर में कई संस्थाएं और परिवार ऐसे हैं, जो इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। बिना किसी शुल्क के सुबह की पहली किरण के साथ ही प्रकृति की गोद में लोगों को योगासन के जरिए एक स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पारंपरिक से लेकर मॉर्डन योग की भी कई कक्षाएं शहर में चल रही हैं, जो युवाओं को भी प्रेरित कर रही हैं।
योग गुरु महेश अग्रवाल अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के योग साधक हैं, जो पिछले 16 सालों से लगातार योग का न सिर्फ प्रसार-प्रसार कर रहे हैं, बल्कि प्रकृति के बीच रोजाना लोगों को नि:शुल्क योग साधना भी करवा रहे हैं। कोलार रोड के स्वर्ण जयंती पार्क में पूरे साल भर उनका प्रशिक्षण चलता है। चाहे बारिश हो या कड़ाके की सर्दी, रोजाना सुबह सूर्योदय के पहले ही पार्क में प्रकृति के बीच उनका योगाभ्यास शुरू हो जाता है। उनका कहना है कि उनके दादा कालूराम गुह्रश्वता से उन्हें यह संस्कार मिले हैं, माता-पिता ने भी प्रेरित किया।
आजकल न सिर्फ चारदिवारी के बीच बल्कि प्रकृति की गोद में भी योग प्रशिक्षण चल रहे हैं। खुद को फिट रखने के लिए मॉर्डन योग के जरिए युवा भी इससे जुड़ रहे हैं। बावडिय़ा कला में योग प्रशिक्षिका किरण बत्रा द्वारा रिवंता गार्डन में योग साधना कराई जाती है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल से इसकी शुरुआत की थी। शनिवार और रविवार को छोड़कर बाकी दिनों में यहां प्रशिक्षण क्लास चलती हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम और बोट क्लब (बड़ा तालाब) में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में उत्साह और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखा गया। टीटी नगर स्टेडियम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग की गरिमामयी उपस्थिति में हजारों युवाओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए युवाओं से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
इसके बाद खेल मंत्री विश्वास सारंग बोट क्लब के कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां प्राकृतिक माहौल के बीच खिलाड़ियों और नागरिकों ने स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। मंत्री सारंग ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और इस बार दुनिया के 192 देश इसमें सहभागिता कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत 'योग चिकित्सा का वैज्ञानिक आधार' विषय पर विचार संगोष्ठी एवं आयुष चिकित्सकों का स्नेह मिलन आयोजित हुआ। राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ के इस आयोजन में विधायक भगवानदास सबनानी एवं सचिव संजय मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. शशांक झा ने की।
एक ओर जहां वेस्टर्न म्यूजिक की ओर लोग जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी के युवा कलाकार आदित्य गौर ने गजल गायकी में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनके इस मुकाम तक पहुंचने का प्रेरणा स्रोत बने उनके पिता। देश के सभी मंचों के साथ दुबई तक अपने संगीत के सुर बिखेर चुके हैं। स्कूल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अनिल सिंह गौर ने बताया बेटे को उसकी पसंद का मौका दिया। इंजीनियरिंग पढ़ने के बाद वो म्यूजिक की ओर गया। आज देश विदेश में अपना और शहर का नाम रोशन कर रहा है।
अपनी आवाज को दूसरे तक पहुंचाने स्टेट ही एक मंच नहीं। डिजिटल ह्रश्वलेटफार्म भी मदद करेंगे। राजधानी के गौरीशंकर गुप्ता ने इसमें पहचान बनाई। डिजिटल एप के माध्यम से अब तक चालीस हजार गीत इंटरनेट से दुनियाभर में पहुंचा चुके हैं। म्यूजिक डे पर इन्होंने बताया युवाओं के लिए ये मंच है।
Published on:
21 Jun 2026 07:39 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
