
MP Weather (एमपी के 16 जिलों में होगी भारी बारिश Photo Source- Patrika)
MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के चलते बुधवार को भोपाल के साथ - साथ इंदौर और ग्वालियर संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश के सीधी जिले में सबसे ज्यादा 74 मिलीमीटर बरिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि, सूबे के ग्वालियर में 57 मिलीमीटर, दतिया में 49 मिलीमीटर और रीवा में 45 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
बात करें राजधानी भोपाल की तो यहां दिनभर धूप - छांव का दौर देखने को मिलता रहा। हालांकि, शाम को शहर समेत जिलेभर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान जिलेभर में 0.6 मिलीमीटर बारिश द्रज की गई।
वहीं, राजधानी भोपाल में स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश की ओर बने प्रेरित चक्रवात और वहां से गुजर रही मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से राज्य के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश की तीव्रता अधिक बनी हुई है। जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ रही हैं।
मौसम विभाग की ओर से गुरुवार यानी आज प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर और अशोकनगर यानी कुल 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि, शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, आगामी 24 घंटों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
शहर -- बारिश (मिलीमीटर में)
-धार -- 5.0
-नर्मदापुरम -- 10.0
-इंदौर -- 1.0
-खजुराहो -- 10.0
-मलाजखंड -- 17.0
-मंडला -- 2.0
-नौगांव -- 15.0
-सतना -- 29.0
-श्योपुर -- 22.0
-शिवपुरी -- 25.0
-टीकमगढ़ -- 15.0
शहर -- अधिकतम -- न्यूनतम
-भोपाल -- 30.5 -- 24.2
-इंदौर -- 27.9 -- 22.5
-ग्वालियर -- 28.4 -- 26.0
-जबलपुर -- 32.7 -- 25.6
Updated on:
06 Aug 2026 09:11 am
Published on:
06 Aug 2026 09:11 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
