यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने लिया फैसला
भोपाल. रेल यात्रियों के लिए खुशखबर है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल-बीना-भोपाल मेमू ट्रेन (bhopal to bina memu train) की सेवा 30 जून से आगामी सूचना तक के लिए बहाल की जा रही है। इससे खासतौर पर छोटे स्टेशन के यात्रियों को लाभ होगा। इसके अलावा गुरु पूर्णिमा (guru purnima) पर्व को देखते हुए स्पेशल ट्रेन भी चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है। रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि यात्री सफर के दौरान कोरोना महामारी से संबंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
ऐसा है टाइम टेबल
ये ट्रेन भोपाल स्टेशन से 2.20 बजे प्रस्थान कर, 2.52 बजे सांची, 3.04 बजे विदिशा, 3.25 बजे गुलाबगंज, 3.48 बजे गंजबासौदा, 4.18 बजे मंडीबामोरा, 05 बजे बीना स्टेशन पहुंचेगी। इसी क्रम में वापसी के लिए बीना स्टेशन से 11.15 बजे प्रस्थान कर, 11.32 बजे मंडीबामोरा, 11.56 गंजबासौदा, 12.12 बजे गुलाबगंज, 12.30 बजे विदिशा, 12.42 बजे सांची और 1.40 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।
नई दिल्ली-अशोकनगर के लिए स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 00432 नई दिल्ली-अशोक नगर स्पेशल ट्रेन (delhi-ashoknagar special train) 30 जून को नई दिल्ली स्टेशन से रात 12.10 बजे प्रस्थान कर, 12.40 बजे फरीदाबाद, 5.40 बजे ग्वालियर, 10.20 बजे बीना और फिर अगले दिन सुबह पांच बजे अशोकनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
यह हैं निरस्त की जाने वाली गाडिय़ां