भोपाल

भोपाल में ‘कटर मैन’ का खौफ खत्म, पत्नी का गुस्सा लड़कियों पर उतारने वाला सनकी गिरफ्तार

MP News: सावधान! कहीं आपके इलाके में तो नहीं घूम रहा कोई ऐसा सनकी! राजधानी भोपाल में कटर मैन का आतंक आखिरकार खत्म हो गया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन खतरा अभी चला नहीं है, आप भी रहें अलर्ट और अपने बच्चों का रखें खास ख्याल
2 min read
Feb 05, 2026
Bhopal Cutter Man Arrested
Bhopal Cutter Man Arrested(photo:patrika)

Bhopal Cutter Man Arrested: राजधानी भोपाल की सड़कों पर दहशत बना 'कटर मैन' आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पिपलानी और अयोध्या नगर में युवतियों पर पीछे से वार करने वाले इस आरोपी को देर रात छोला इलाके में घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

​यह था मामला

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सागर निवासी देवेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपनी पत्नी से झगड़े के बाद युवतियों पर हमला कर अपना गुस्सा उतार रहा था।

पुलिस ने रखा था 20 हजार रुपए का इनाम

पुलिस ने आरोपी को लेकर 20 हजार रुपए का इनाम रखा था। वहीं इसे पकड़ने के लिए 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी मैदान में थे। यही नहीं पुलिस को इस साइको कटर मैन को पकड़ने के लिए इतनी मशक्कत करनी पड़ी कि पुलिस को शहर के बदमाशओं और अन्य अपराधि प्रवृत्ति वालों का डाटा तक निकालना पड़ा और उसके सीसीटीवी फुटेज के साथ मैच करने के तमाम प्रयास किए। कुछ थानों में पुलिस ने पहले ब्लैड से हमला करने वालों और छेड़छाड़ की वारदातों के संदिग्धों से भी पूछताछ की थी।

ऐसे दे रहा था चकमा

​आरोपी बेहद शातिर था। वह पहचान छुपाने के लिए हमेशा सिर पर टोपी पहनता और काली बाइक का इस्तेमाल करता था। उसने भोपाल के पिपलानी, सोनागिरी और अयोध्या नगर जैसे इलाकों में ऐसी जगहों को चुना जहां अंधेरा और सन्नाटा हो। उसकी इन हरकतों ने शहर की युवतियों में इस कदर खौफ पैदा कर दिया था कि शाम के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया था।

खौफ इतना की पूरे शहर में थी दहशत

पकड़े गए कटर मैन देवेंद्र अहिरवार का खौफ तीन-चार इलाकों में ही नहीं, बल्कि पूरे भोपाल शहर में था। खासतौर पर लड़कियां और उनके परिवार दहशत में थे।

ये मैसेज हुए वायरल

Cutter Man arrested: बच्चियों ने अपनी कॉलोनियों की महिलाओं के पास भेजे मैसेजेस, अपनी बेटी को घर में ही रखना आंटी (photo:patrika)

वायरल तस्वीरें भी भेजीं

Cutter Man Arrested(photo:patrika)

​पुलिस की बड़ी कामयाबी

​भोपाल पुलिस ने संदिग्धों का डेटा खंगाला और पुराने अपराधियों से पूछताछ की। आखिरकार घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

Updated on:
05 Feb 2026 01:11 pm
Published on:
05 Feb 2026 01:11 pm