भोपाल

भोपाल डबल मर्डर केस, ASI ने निर्भया जैसी की दरिंदगी, पत्नी-साली के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार

Bhopal Double Murder Case : ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित हुए डबल मर्डर के मामले में दोनों महिलाओं की पीएम रिपोर्ट आ गई है। पढ़े पूरी खबर...
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Dec 2024, 12:20 PM IST
bhopal double murder

Bhopal Double Murder : ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित हुए डबल मर्डर के मामले में दोनों महिलाओं की पीएम रिपोर्ट आ गई है। आरोपी एएसआई योगेश मरावी ने अपनी पत्नी और साली के प्राइवेट पार्ट के पास चाकू से कई वार किए थे। जानकारी के अनुसार, योगेश मरावी ने 3 दिसंबर की सुबह 11 बजे अपनी 35 वर्षीय पत्नी विनिता और 30 वर्षीय साली वित्त लेखाधिकारी मेघा उइके की हत्या कर दी थी।

इसमें से मेघा के पेट, कमर और प्राइवेट पार्ट के बेहद करीब चाकू से कुल 14 वार किए थे और पत्नी विनीता पर चाकू से सात वार के निशान मिले है। आरोपी एएसआई योगेश मरावी को शक था कि उसकी पत्नी के ग्वालियर में पदस्थ एसआई के साथ अवैध संबंध है, जिसके चलते वो एसआई की भी हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाला था, हालांकि इससे पहले ही वो गिरतार हो गया।

हत्या के बाद लिखा था आरोपी ने सुसाइड नोट

आरोपी एएसआई योगेश मरावी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मण्डला जाते वक्त एक ढाबे पर रूका था, इसी ढाबे पर उसने सुसाइड नोट लिखा था। आरोपी मण्डला से एक टैक्सी किराए पर लेकर आया था उसी टैक्सी के ड्राइवर ने पुलिस को पूछताछ में इसकी जानकारी दी।

Updated on:
21 Dec 2024, 12:20 PM IST
Published on: