26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी, एमपी से गोवा के लिए डायरेक्ट ट्रेन

न्यू ईयर पर अगर गोवा घूमने का है प्लान तो कर लीजिए अपने बैग पैक। अब भोपाल से इटारसी जाकर गोवा के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 20 Dec 2024, 8:26 AM IST

goa train

Goa Train : यदि न्यू इयर के लिए गोवा के लिए फ्लाइट में टिकट नहीं मिल रहा है तो ट्रेन सुविधा ले सकते हैं। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रीवा से सतना होकर जबलपुर इटारसी के रास्ते स्पेशल ट्रेन गोवा जाएगी। भोपाल से इटारसी पहुंचकर इस ट्रेन को पकड़ सकते हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा हेतु रीवा-मडगांव-रीवा के मध्य 02-02 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढें - यूनिक सिटी के रूप में विकसित होगा भोपाल, 20 दिन में बनेगी कार्य योजना

● गाड़ी संया 01703, रीवा-मडगांव स्पेशल ट्रेन, दिनांक 22.12.2024 और 29.12.2024 को रीवा से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19:45 बजे इटारसी, 20:40 बजे हरदा एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 21:25 बजे मडगांव स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संया 01704, मडगांव-रीवा स्पेशल ट्रेन, दिनांक 23.12.2024 और 30.12.2024 को मडगांव से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर 20:08 बजे हरदा, 21:30 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 08:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।

● गाड़ी में कुल 24 कोच में 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी हैं।