जानें कैसे बनाया देश का सबसे वजनी घंटा…

महीनों की मेहनत के बाद ग्वालियर के मूर्तिकार प्रभात राय ने किया है इसे तैयार
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2015, 8:38 PM IST
gong
gong
(कैप्सन : घंटे को हुक पर टांगने की कोशिश करते मंदिर समिति के सदस्य।)

भोपाल।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार दोपहर को देश का सबसे वजनी घंटा दतिया के रतनगढ़ स्थित माता मंदिर को समर्पित किया। इस घंटे का वजन 1935 किलो ग्राम है, जबकि यह 6.3 फीट ऊंचा है। घंटे को देखकर आपके मन में एक सवाल जरूर आएगा, वो ये कि आखिर ये घंटा बना कैसे? आइए हम बताते हैं...




कई मायनों में खास है यह घंटा

1935 किलोग्राम का यह घंटा सिर्फ अपने वजन से ही खास नहीं है, बल्कि इसका अलौकिक सौंदर्य भी सभी का मन मोह लेने वाला है। देश के सबसे वजनी इस पीतल के घंटे को ग्वालियर के मूर्तिकार प्रभात राय ने तैयार किया है। इसे ठोस पीतल धातु को पकाकर आकार दिया गया है। महीनों की मेहनत के बाद अब जाकर यह घंटा मूर्तरूप ले पाया। इस घंटे के नीचे की गोलाई 13.5 फीट, ऊपर का बैलेंस वॉल 9 इंच, घंटा टांगने के हुक की गोलाई 1.8 फीट है।


वर्षों पुरानी परंपरा

उल्लेखनीय है कि श्रद्धालुओं में मनौती पूरी होने पर माता रतनगढ़ के दरबार मेंं घंटा चढ़ाए जाने की वर्षों पुरानी परंपरा है। पूर्व में मंदिर परिसर में काफी मात्रा में घंटे एकत्रित हैं। यहां दस्यु द्वारा भी घंटा चढ़ाने की परंपरा है।
Published on: