बिना सुरक्षा इंतजामों के खुदाई से बड़े हादसे की आशंका
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे मंडीदीप नगरीय क्षेत्र में हाईवे निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षा मानकों को नजर अंदाज कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।
एजेंसी द्वारा हाईवे निर्माण के लिए एचईजी घाटी पर खुदाई की जा रही है, लेकिन यहां न लाइट की व्यवस्था, न रेडियम के संकेतक और न ही चेतावनी के बोर्ड लगाए गए हैं, ऐसे में यदि रात में कोई हादसा हो जाए तो वाहन सीधे सडक़ से फिसल कर 30 फीट से ज्यादा गहरी खाई में गिर जाएगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सडक़ विकास निगम द्वारा भोपाल से जबलपुर के बीच हाईवे निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत मिसरोद से मंडीदीप के बीच आठ लेन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी ने करीब 500 मीटर क्षेत्र में पहाड़ी को 30 फीट से ज्यादा गहरा खोद दिया है।
यहां से 24 घंटे औद्योगिक क्षेत्र से हाईव पर आने वाले छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। रात के समय परेशानी ओर बढ़ जाती है। यहां कच्ची सडक़ होने से दुपहिया वाहन फिसलते हैं। रात के समय बड़े हादसे की आंशका भी इसलिए है, क्योकि यहां तो सट्रीट लाइटें लगी हैं और न निर्माण एजेंसी द्वारा रेडियम के संकेतक लगाए गए हैं,लेकिन सुरक्षों मानकों की परवाह किए बिना। निमार्ण एजेंसी एचईजी के सामने होशंगाबाद की ओर जाने वाली सडक़ पर घाटी की खुदाई की जा रही है।
बड़ी संख्या में होती है वाहनों की आवाजाही
शहर से होकर जाने वाले हाईवे पर भोपाल से जबलपुर, होशंगाबाद पिपरिया, हरदा, बैतूल इटारसी सहित नागपुर की ओर वाहन आते जाते हैं, लेकिन एजेंसी ने हाईवे सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही है।
इसके अलावा यहां से बड़ी संख्या में 40 ब्लॉक, राहुल नगर सहित आसपास के क्षेत्र से दुपहिया, चार पहिया वाहन, सवारी ऑटो आते जाते हैं, ऐसे में सुरक्षा में चूक किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सबसे बड़ी बात बिल्ुकल सडक़ किनारे हो रही खुदाई को कबर भी नहीं किया गया है जिससे वाहनों को थोड़ा सा भी संतुलन बिगडऩे पर सीधे खाई में पहुंचेंगे।
सुरक्षा के लिए यह जरुरी है
निर्माण कार्य वाले स्थान पर पूरी साइट कवर होना चाहिए, ट्रैफिक डायवर्सन और रेडीयम वर्क के ऐसे बोर्ड लगाए जाए जो वाहन चालकों को अंधेरे में भी नजर आएं। इसके अलावा सुरक्षित तरीके से बेरिकेडिंग करें ताकि सडक़ से गुजरने वाले वाहन दुर्घटना का शिकार न हो और निर्माण स्थल पर लाइट के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
निर्माण एजेंसी द्वारा एचईजी घाटी पर खनन कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर पत्र लिखा गया है, इसके बाद भी कंपनी व्यस्था नहीं कर रही है, तो इसे रिमाइंड कराया जाएगा।
- पियुष चाल्र्स, थाना प्रभारी सतलापुर
हमारी ओर से निमार्ण कार्य के दौरान संकेतक लगाए गए हैं, अगर अब हट गए हैं, तो उन्हें फिर से लगवा दिया जाएगा।
- केएस धामी, इंजार्च निर्माण एजेंसी