भोपाल

Festival Season: फेस्टिव सीजन में शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं भोपाल के ये बाजार, कम कीमत में कई ऑप्शन

Festival Season: अगर आप भी इस महंगाई में फेस्टिवल शॉपिंग का सोचकर अपना मन उदास कर रहे हैं तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। जी हां, हम आपको बताने वाले हैं झीलों के शहर भोपाल के फेमस मार्केट्स के बारे में जहां से आप अपने बजट में सस्ती कीमत पर खूब सारी शॉपिंग का मजा ले सकते हैं।

2 min read
Oct 08, 2024

Festival Season: अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही लोगों को फेस्टीवल शॉपिंग की टेंशन ने भी होने लगी है। हर दिन बढ़ती महंगाई आमजन की जेब पर भी बोझ बढ़ाती जा रही है। अगर आप भी आमदनी और खर्च के बारे में सोचकर अपना मन उदास कर रहे हैं तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। जी हां, हम आपको बताने जा रहे हैं झीलों के शहर भोपाल के फेमस बाजारों के बारे में जहां से आप सस्ती कीमत पर और या अपने बजट के मुताबिक खूब सारी शॉपिंग का मजा ले सकते हैं।

दरअसल राजधानी भोपाल में कई ऐसे बाजार हैं, जो पूरे मध्यप्रदेश में लोकप्रिय हैं। महंगाई का असर इन बाजारों पर कम ही नजर आता है, इसलिए यहां आपको अपने बजट में खरीदारी करने का मौका मिल जाता है। यही कारण है कि त्योहारी सीजन ही नहीं आम दिनों में भी लोग दूर-दूर से खरीदारी करने यहां आते हैं।

चौक बाजार (Chowk Bazar)

चौक बाजार भोपाल के सबसे पुराने बाजारों में शुमार है। त्योहारों के समय यहां खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां कम दामों में चंदेरी साड़ियां, मखमली पर्स, कुर्ती, और कई तरह के ट्रेडिशनल ऑउटफिट मिल जाएंगे। कपड़ों के आलावा ये मार्केट सजावट के सामन के लिए भी काफी फेमस है। फेस्टिवल के समय घर को सजाने के लिए चौक बाजार से शोपिंग करना आपके लिए बेस्ट रहेगा।

इसका पता है -पीर गेट, ओल्ड सिटी एरिया, भोपाल, 462001

न्यू मार्केट (New Market)

फेस्टिवल सीजन में ट्रेडिशनल कपड़ों के लिए भोपाल का न्यू मार्केट काफी फेमस है। यहां आम दिनों में भी खरीदारों की भारी भीड़ मौजूद होती है। रोजाना यहां हजारों लोग शोपिंग के लिए आते हैं। कीमत की बात करें तो न्यू मार्केट में आपको सस्ते दामों में कई खूसूरत ऑउटफिट मिल जाएंगे। साथ ही मेकअप का सामान और कम दामों में ज्वेलरी की शॉपिंग भी यहां से कर सकते हैं।

बिट्टन मार्केट (Bittan Market)

बिट्टन मार्केट शहर का सबसे पुराना और फेमस बाजार है। अगर आपको घर सजाने के लिए खरीदारी करनी है तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां कम कीमत पर अच्छे और किफायती सामान मिल जाते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के लिए भी यहां काफी खरीदार आते रहते हैं। त्योहार में घर सजाने के लिए आप यहां से शॉपिंग कर सकते हैं।

Published on:
08 Oct 2024 03:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर