भोपाल

हनी ट्रैप रैकेट: अश्लील वीडियो बनाकर हाई प्रोफाइल लोगों को करतीं थी ब्लैकमेल, 5 लड़कियां गिरफ्तार

महिलाओं के इलेक्ट्रनिक गैजेट्स से कुछ आपत्ति जनक सामग्री मिली है।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2019, 11:29 AM IST
honey trap racket
3 लड़कियां गिरफ्तार

भोपाल.मध्यप्रदेश में हनी ट्रैप रैकेट का मामला सामने आया है। बुधवार को इंदौर एटीएस और मध्यप्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लड़कियों को भोपाल से गिरफ्तार किया था। वहीं, गुरुवार सुबह 2 लड़कियों को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और खुफिया विभाग हिरासत में लेकर इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इनके खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज की गई थी। इंदौर पुलिस की सूचना पर भोपाल पुलिस और ATS ने अभियान चलाकर इन्‍हें पकड़ा है।


अश्लील वीडियो बनाकर करतीं थी ब्लैकमेल
हाई प्रोफाइल लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में एटीएस व पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्त में लिया है। आरोप है कि ये अश्लील वीडियो बनाकर इंदौर के एक प्रभावशाली व्यक्ति को ब्लैक मेल कर रहीं थीं। इंदौर एटीएस के इनपुच के आधार पर इन्हें बुधवार शाम गोविंदपुरा थाना लाया गया जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, हनीट्रेप की एफआईआर इंदौर क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। एफआईआर किसने करवाई है और पकड़ी गई महिलाएं कौन हैं पुलिस इसकी जानकारी नहीं दे रही है।

अलग-अलग जगहों से हुई गिरफ्तारी
गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक इंदौर से मिले इनपुट के बाद बुधवार शाम 6 बजे राजधानी की गोविंदपुरा, कमला नगर और अयोध्या नगर पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

दोस्ती कर बना लेते थे वीडियो
इंदौर पुलिस की एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र के मुताबिक इंदौर के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने पिछले दिनों शिकायत की थी एक महिला उनसे दोस्ती करने के बाद उनके साथ कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहीं थी।

आपत्तिजनक सामग्री बरामद
सीएसपी गोविंदपुरा (प्रशिक्षु आईपीएस) अमित कुमार ने बताया कि, हनी ट्रैप के मामले में इंदौर में एफआईआर हुई है। इंदौर पुलिस और एटीएस के इनपुट पर भोपाल से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं के पास से जब्त हुए इलेक्ट्रनिक गैजेट्स से कुछ आपत्ति जनक सामग्री मिली है। इतना जरूर कहा जा सकता है कि तीनों महिलाएं हनीट्रैप और हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेंलिंग से जुड़ी हुई हैं।

नेताओं और अफसरों को करती थी ब्लैकमेल
बताया जा रहा है कि ये तीनों युवतियां कई नेताओं और अफसरों को ब्लैकमेल कर रहीं थी। ये महिलाएं कई नेताओं, अफसरों को फोन करके धमका रही थीं, जबकि भोपाल में नेताओं और अफसरों को अपना शिकार बना चुकी हैं। अब इंटेलिजेंस पुलिस हनी ट्रैप के रैकेट को खंगाल रही है।

Updated on:
19 Sep 2019, 11:29 AM IST
Published on: