भोपाल

ये हैं भोपाल के Best 5 Picnic Spots, मानसून में यहां खिल उठती है प्रकृति

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लें पिकनिक का दोगुना मजा, एक बार यहां जरूर जाएं

3 min read
Jun 25, 2024

Bhopal News: अगर आप भी मानसून सीजन में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो भोपाल में आपको ऐसे कई खूबसूरत पिकनिक स्पॉट मिल जाएंगे, जहां पिकनिक का मजा दोगुना हो जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और भोपाल के आसपास के 5 Best Picnic Spots in Bhopal के बारे में जहां आपको जरूर जाना चाहिए…

1. महादेव पानी

महादेव पानी भोपाल।

महादेव पानी झरना भोपाल के शहरवासियों के बीच अपनी अनूठी पहचान बना चुका है। घने जंगलों में स्थित महादेव पानी वाटर फॉल्स भोपाल से महज 25 किमी की दूरी पर है। मानसून में प्रकृति खिल उठती है। मानसून के इन दिनों में ये पिकनिक स्पॉट बन जाता है। 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता पानी का झरना टूरिस्ट को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है।

2. बड़ा तालाब

Upper Lake Bhopal

    मानसून में भोपाल की अपरलेक की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां आपको दूर तक निहारेंगे तो जमीन और आसमान एक साथ जुड़ा नजर आता है। मानसून में बड़े तालाब को देखने पर नजारा बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है जैसे समुद्र में पड़ी सीप खुल गई और तालाब में नजर आने वाली हर चीज, बोटिंग करते लोग उसमें रखे मोती हों।

    सांची

    Sanchi Stupa

      राजधानी से काफी नजदीक सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह एक World Heritage साइट भी है। इसके अलावा यह यूनेस्कों के ऐतिहासिक विरासत स्थलों में शामिल है। इसका निर्माण सम्राट आशोक के शासनकाल में किया गया था। यह बौद्ध विहार के रूप में दुनिया भर में मशहूर है। इसके आसपास पसरी हरियाली और इसकी लोकेशन मानसून सीजन में निखरकर सामने आती है।

      उदयगिरी की गुफाएं

        उदयगिरी गुफाएं सांची से थोड़ी ही दूरी पर हैं। यहां 21 गुफाएं हैं, जिनमें वैष्णववाद (विष्णु), शक्तिवाद (दुर्गा और मातृकाएं), जैन धर्म और शैववाद (शिव) की प्रतिमा है। उदयगिरि गुफाओं का स्थल गुप्त वंश के चंद्रगुप्त द्वितीय का संरक्षण प्राप्त था। इसका निर्माण 250 ई. में शुरु हुआ था तथा 410 ई. में बनकर तैयार हुआ। इन गुफाओं की खोज अलेक्जेंडर कनिंघम ने 1870 के दशक में की थी। यहां आप चट्टानों की ऊंचाई पर चढ़ते जाएं और पर्वत के शिखर से दूर-दूर तक हरियाली की मखमली चादर देखकर आपका दिल भी मखमली हो जाएगा।

        भीम बैठका की गुफाएं

        Bhimbetka caves

          यह गुफाएं काफी चर्चित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जो महाभारत काल के भीम से जुड़ा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि महाभारत काल के दौरान पांडू पुत्र भीम यहां आए थ। इसके अलावा यह जगह यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। ये हिस्टॉरिकल प्लेस बारिश के दिनों में पिकनिक का मजा दोगुना कर देता है।

          Updated on:
          25 Jun 2024 03:17 pm
          Published on:
          25 Jun 2024 03:16 pm
          Also Read
          View All

          अगली खबर