CM Mohan Yadav : मध्यप्रदेश के सीएम हाउस में मंगलवार को कुछ अलग नजारा दिखाई दिया। यहां बंदूकों का ढेर सा लगा था। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास पर कई रायफलें, स्टेनगन्स और पिस्टल्स लाई गईं। इन्हें बाकायदा सजाकर रखा गया था। सीएम मोहन यादव ने इनकी विधिवत पूजा की। रायफलें, स्टेनगन्स और पिस्टल्स की पूजा करने का वीडियो भी शेयर किया।विजयादशमी के मौके पर सीएम हाउस में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूजा अर्चना की। नवरात्रि के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर कन्या पूजन और भोज का आयोजन भी किया गया।