20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रावण आज भी जिंदा है’, विजयादशमी पर शिवराज सिंह चौहान ने जताई चिंता

Vijayadashami 2026 : शिवराज सिंह चौहान का विजयादशमी पर्व पर देशवासियों के लिए खास संदेश सामने आया है। उन्होंने सवाल किया कि, 'हर साल रावण जलाते हैं, फिर बुराइयां क्यों नहीं मिटती?
2 min read
Google source verification
Vijayadashami 2026

शिवराज सिंह चौहान ने किए सवाल (फोटो सोर्स: Shivraj Singh Chouhan Facebook)

MP News : आज देशभर में विजयादशमी पर्व की धूम है। हर देशवासी असत्य पर सत्य की जीत के खास पर्व को उत्साह के साथ मना रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस त्योहार पर लोग एक - दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से सांसद शिवराज सिंह चौहान ने भी देश और प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी। हालांकि, शुभकामनाओं के साथ उन्होंने समाज में मौजूद बुराइयों को लेकर भी एक अहम सवाल किया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी के मौके पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, उनके मन में बार - बार ये सवाल आ रहा है कि, हम हर साल रावण का दहन तो करते हैं, लेकिन उसकी बुराइयां खत्म क्यों नहीं होतीं हैं? उन्होंने इस सवाल के जरिए समाज को आत्ममंथन करने का भी संदेश दिया है। उनहोंने कहा कि, रावण दहन का वास्तविक उद्देश्य सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से पुतला जलाना नहीं है, बल्कि अपने अंदर और समाज में मौजूद बुराइयों को खत्म करना भी होना चाहिए।

मासूम बच्चियों से अपराध पर शिवराज ने जताई चिंता

एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देश-प्रदेश की मासूम बच्चियों के साथ लगातार हो रहे दुराचार की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि, जब ऐसी घटनाएं सामने आती हैं तो लगता है- रावण आज भी कहीं न कहीं जिंदा है। शिवराज का ये संदेश महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने की जरूरत की तरफ ध्यान दिलाता है।

नशे को समाज की बड़ी बुराई कहा

शिवराज सिंह चौहान ने नशे की खासकर युवाओं में लगातार बढ़ती गिरफ्त पर भी चिंता का विषय बताया है। उन्होंने सवाल किया कि, आखिर नशे रूपी रावण का अंत क्यों नहीं हो पा रहा? उनके संदेश में समाज को नशे से मुक्त बनाने और लोगों को इस बुराई से दूर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

बुराइयों का अंत करने का संकल्प

शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों से अपील की है कि, इस विजयादशमी पर रावण के पुतले के साथ समाज में व्याप्त बुराइयों को भी खत्म करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि, जब तक इन बुराइयों का अंत नहीं होगा, तब तक रावण के अंत का वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को सामाजिक बदलाव, सदाचार और सकारात्मक संकल्प का अवसर बनाने का संदेश दिया।