भोपाल

आज का सवाल- बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा वाहनों से बढ़ी परेशानी से निपटने बताए उपाय

bhopal news: ई-रिक्शा की जमघट से बनते हैं जगह-जगह जाम के हालात, लोगों को झेलनी पड़ती है बड़ी परेशानी।

2 min read
Mar 28, 2026
e rickshaw traffic problem solutions

bhopal news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शहर में सार्वजनिक स्थानों, बाजार और आयोजन स्थानों को घेरकर ई-रिक्शा का जमघट बड़ी समस्या बना है। सवारी वाहनों की संख्या और प्रवेश पर कंट्रोल नहीं होने से जाम और विवाद की स्थिति बड़ी दिक्कत बनी हुई है। ई-रिक्शा खड़े होने के कारण अक्सर जाम लग जाता है जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने अन्य नगर वाहनों के लिए स्टॉप, स्टैंड आदि की व्यवस्था तो की हुई है, लेकिन शहर में चल रहे हजारों ई-रिक्शा पर कोई कंट्रोल नहीं किया गया है, जबकि प्रशासन ने इनके मार्गो पर चलाने के लिए अलग-अलग कलर में नम्बर प्लेट तक बनाने की योजना बनाई थी,लेकिन अमल और कंट्रोल दोनों से ही ई-रिक्शा बाहर है।

ये भी पढ़ें

आग की लपटों से बुझा ‘चिराग’, पिता की आंखों के सामने कार में जिंदा जला बच्चा

ई-रिक्शा वाहनों के जमघट से होने वाली दिक्कतों के बारे में क्या कहती है शहर की जनता जानिए…

'रास्ता ही बंद कर देते'
भवानी चौक सोमवारा पर पुलिस चौकी होने के बाद भी लखेरापुरा के निकलने वाले मार्ग पर सवारियों के चक्कर में ई- रिक्शा का जमघट जाम की वजह बना हुआ है।
जगदीश साहू, भवानी चौक

'रोड निर्धारित होना चाहिए'
आयोजन, मेला या बाजार में जरुरत से ज्यादा ई-रिक्शा खड़े होने से अन्य वाहनों के निकलने की जगह नहीं मिलती है। ट्रैफिक पुलिस को इन्हें हटाना चाहिए।
करण कीर, अशोका गार्डन

'परिवहन की लापरवाही'
परिवहन विभाग को इनके मार्ग तय करना चाहिए। इन्हें अन्य नगर वाहनों की तरह अलग जगह दी जाए तो इन पर कार्रवाई करना आसान होगा।
राहुल गुप्ता,चौक

'लाइसेंस की जांच हो'
कई ई-रिक्शा नाबालिग बच्चे और बदमाश चला रहे हैं, बाजार में वह सवारियों के चक्कर में विवाद करते हैं, उनके पास लाइसेंस तक नहीं है। इनके कागजों की जांच हो।
विकास सेन, पीरगेट

'मार्गों पर अवैध वसूली'
कई मार्गो पर ई-रिक्शा का संचालन अवैध वसूली पर हो रहा है। यह वसूली प्रशासन, पुलिस की जगह क्षेत्र के रसूखदारों के संरक्षण में कई मुख्य मार्गों पर हो रही है।
ब्रज किशोर वर्मा, इब्राहिमपुरा

'व्यवस्था बिगाड़ रहे'
लो फ्लोर बस के लिए स्टॉप और ऑटो वालों के स्टैंड यूं तो पूरे शहर में प्रशासन ने बनाए हैं। इन पर भी ई-रिक्शा वालों के हो रहे कब्जे को हटाने की जरुरत है।
सुरेंद्र साहू, सराय, सिंधी मार्केट

ये भी पढ़ें

पहले बच्ची के नाक-मुंह में ठूंसी रूई..फिर मां ने खुद लगाया फंदा, 1 लाख का बिजली बिल है बकाया

Published on:
28 Mar 2026 06:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर