
Mahavir Jayanti holiday 2026 government holiday on 30 or 31st(photo:patrika creative)
Mahavir Jayanti Holiday 2026: मध्य प्रदेश में महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति है। प्रदेश सरकार के कैलेंडर के मुताबिक इस साल 2026 में महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च को दिया गया है। जबकि प्रदेश के बीजेपी और कांग्रेस विधायकों ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव से इस अवकाश को संशोधितत करने की बात कही है। उनका कहना है कि 31 मार्च की इस छुट्टी को कैंसिल किया जाए। पढ़े पूरा मामला
दरअसल विधायकों का कहना है कि महावीर जयंती का यह अवकाश (Mahavir Jayanti Holiday) 30 मार्च को दिया जाना चाहिए। जिसके बाद सरकार के पास कुछ ऐसे सुझाव भी आए हैं कि शासकीय अवकाश को 31 मार्च को ही रखा जाए। अब सरकार इस सरकारी छुट्टी को लेकर मंथन में जुटी है। मुख्य सचिव कार्यालय इस मामले में और सुझाव ले रहा है।
पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर ने इस संशोधन के लिए सीएम को पत्र भी लिखा। इस पत्र में महावीर जयंती के सरकारी अवकाश की तिथि में संशोधन करने का आग्रह किया गया है। विधायक ने मांग की है कि प्रदेश में 31 मार्च 2026 के स्थान पर 30 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश (government holiday) घोषित किया जाना चाहिए।
एमपी कांग्रेस विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि जैन धर्म की धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के मुताबिक भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक इस वर्ष 30 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।
विधायक का कहना है कि मध्य प्रदेश राजपत्र (असाधारण) के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्तमान में 31 मार्च (मंगलवार) को छुट्टी घोषित की है, जिसमें जनभावनाओं और धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए संशोधन की आवश्यकता है। उन्होंने तर्क दिया है कि जबलपुर हाईकोर्ट ने भी अपनी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए 30 मार्च को ही अवकाश घोषित किया है। विधायक ने पूर्व में होली के पर्व पर शासन द्वारा किए गए संशोधनों का उदाहरण देते हुए सीएम मोहन यादव से इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है।
सागर के बंडा से विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार ने भी शासन को पत्र लिखकर आगामी 31 मार्च 2026 के सरकारी अवकाश को संशोधित कर 30 मार्च 2026 को घोषित करने का अनुरोध किया है। विधायक का तर्क है कि जैन धर्म की मान्यताओं और पंचांग के अनुसार भगवान महावीर का जन्म कल्याणक देशभर में 30 मार्च 2026 सोमवार के दिन मनाया जाएगा। उन्होंने पत्र में लिखा कि ऐसे में 31 मार्च को सरकारी छुट्टी का कोई औचित्य नहीं रह जाता। पत्र में जनभावनाओं और धार्मिक रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए इस संशोधन को 'आंशिक संशोधन' की श्रेणी में रखने की बात भी कही गई है।
Published on:
28 Mar 2026 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
