भोपाल

3 मिनट में उजड़ा परिवार… बेटा लिफ्ट में फंसा, घबराए पिता की सांसे बंद

Bhopal News: गार्ड ने पुलिस को बताया कि लाइट गुल होने के बाद वे जनरेटर चालू करने ही जा रहे थे। करीब 3 मिनट के भीतर ही लाइट दोबारा आ गई। बच्चा भी लिफ्ट से सकुशल निकल आया। इन तीन मिनट के अंतराल में बेटे की फिक्र ने पिता की जान ले ली।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2025, 11:54 AM IST
Son stuck in lift father dies of heart attack
Son stuck in lift father dies of heart attack (सोर्स: पत्रिका)

Bhopal News: राजधानी भोपाल के मिसरौद इलाके में बेहद हैरान करने वाली घटना हुई। यहां एक कॉलोनी की लिफ्ट में लाइट गुल होने से 8 साल का बच्चा फंस गया। हालांकि तीन मिनट बाद दोबारा लाइट आते ही वह सकुशल बाहर आ गया। लेकिन बेटे की फिक्र ने पिता की जान(Heart Attack Death) ले ली। यह घटना सोमवार रात की है। निरूपम रॉयल फार्म विला में रहने वाला परिवार इस हादसे से सदमे में है।

घबराए पिता की अटैक से मौत

इंश्योरेंस व प्रॉपर्टी कारोबारी ऋषिराज भटनागर (51) कॉलोनी के टॉवर नंबर एक के फ्लैट में रहते हैं। छोटा बेटा देवांश रात 10 बजे नीचे खेल रहा था। पिता ने उसे रात अधिक होने पर घर जाने के लिए कहा। जैसे ही वह लिफ्ट में चढ़ा, कि बिजली गुल हो गई। बेटा लिफ्ट(Son stuck in lift) में घबराने लगा और बचाने के लिए चिल्लाया। बेटे के फंसने से घबराए ऋषिराज ने जनरेटर चालू कराने गार्ड रूम की ओर दौड़ लगाई। इस बीच रास्ते में ही वे बेसुध होकर गिर पड़े। वहां आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया, लेकिन वे तब तक बेसुध हो चुके थे। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने पहुंचने के साथ ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने आशंका व्यक्त की है कि घबराहट के बीच उनकी हृदयाघात(Heart Attack Death) के कारण मौत हुई है।

बेटा सुरक्षित

कॉलोनी के गार्ड ने पुलिस को बताया कि लाइट गुल होने के बाद वे जनरेटर चालू करने ही जा रहे थे। करीब 3 मिनट के भीतर ही लाइट दोबारा आ गई। बच्चा भी लिफ्ट से सकुशल निकल आया। इन तीन मिनट के अंतराल में बेटे की फिक्र ने पिता की जान ले ली।

स्कूली शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत

विदिशा. ग्यारसपुर के मदनई निवासी प्राइमरी स्कूल कोलुआ में पदस्थ शिक्षक चंद्रशेखर कुशवाह (35) की हृदयाघात से मौत हो गई। परिजन के अनुसार, दोपहर अचानक चंद्रशेखकर की सेहत बिगड़ी। वह अचेत होकर गिर गया। जब उन्हें अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की।

Updated on:
28 May 2025, 11:54 AM IST
Published on: