
भोपाल. प्रदेश की राजधानी भोपाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है, राजधानी में पिछले 48 घंटे में दुष्कर्म के 7 मामले दर्ज हुए हैं। शहर के अकेले एक थाने कमला नगर में ही पिछले 24 घंटे में तीन रेप के केस दर्ज किए गए हैं। पीड़िताओं में एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।
पुलिस विभाग के डायल-100 रेडियो में काम करने वाले एक एएसआई पर भी रेप आरोप लगा है जिसने अपनी जूनियर को ही हवस का शिकार बना डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक अन्य मामले में घर में काम करने वाली महिला के साथ रेप और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार है, वही तीसरे मामले में आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब नाबालिग ने शादी के लिए दबाव बनाया तो मारपीट करके भाग गया।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने रेप के मामलों में धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जिन मामलों में आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। वही नाबालिग के मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराए जोड़ी गई हैं, पूछताछ में पता चला है कि नाबालिग अनुसूचित जनजाति से है इसलिए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के साथ एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में भी मामला दर्ज किया है।