भोपाल

भोपाल में रिटायर्ड IAS Rakesh Agarwal की हत्या, दो दिन पहले रखे नौकर पर शक

Bhopal Retired IAS murder case: भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल संदिग्ध अवस्था में अपने आवास पर मिले। नौकर पर हत्या का शक।
2 min read
• •
Sep 30, 2026
Bhopal Retired IAS murder case bhopal servant suspected
Bhopal Retired IAS murder case: भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या (फोटो सोर्स - Patrika)

Bhopal Retired IAS murder case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल (Retired IAS Officer Rakesh Agarwal) की हत्या का मामला सामने आ रहा है। यह घटना राकेश अग्रवाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरजनगर स्थित उनके घर में घटित हुई। पुलिस को दो दिन पहले रखे गए नौकर पर शक है जो फिलहाल गायब है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी और एफएसएल खंगाले जा रहे है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर के अंदर वारदात को अंजाम दिया है। रिटायर्ड अधिकारी के गले में निशान मिले है।

मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड अधिकारी राकेश अग्रवाल सूरजनगर स्थित घर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उन्होंने दो दिन पहले एक नौकर रखा था जो घटना के बाद से ही फरार है। प्राथमिक जांच में शक की सुई नौकर की तरफ बताई जा रही है लेकिन पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पंजाब की एजेंसी जरिए रखा था नौकर

बताया जा रहा है कि राकेश अग्रवाल 28 सितंबर को पंजाब की एक एजेंसी से 28 सितंबर को वरुण कुमार नाम के व्यक्ति को केयरटेकर के रूप में रखा था। पुलिस के अनुसार, घर से नौकर के साथ उसका सामान भी गायब मिला है। पुलिस के मुताबिक, राकेश अग्रवाल की घर के मुख्य दरवाजा बाहर की तरफ से बंद था।

घर को आग लगाने की कोशिश का खुलासा

घटास्थल पर जांच कर ही पुलिस को घर में आग लगाने के प्रयास के सबूत मिले है। पुलिस के अनुसार, किचन में सिलेंडर का पाइप निकला हुआ था और पूरे घर में गैस भरी हुई थी। राकेश अग्रवाल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि जब वह टहलने के लिए सुबह करीब 5:30 बजे उठी तो उन्हें मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने दूसरे केयरटेकर राजन थापा को फोन लगाया। केयरटेकर ने दरवाजा खोला। इसके बाद वह राकेश को देखने पहुंची तो वह संदिग्ध अवस्था में जमीन पर पड़े थे।

खबर अपडेट की जा रही है। …

Updated on:
30 Sept 2026 11:33 am
Published on:
30 Sept 2026 09:23 am