Bhopal to Bangalore New Flight Start: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बेंगुलुरु के लिए दो नयी उड़ाने शुरू कर दी हैं. इन दो उड़ानों से स्टूडेंट्स और आईटी प्रोफेशनल को काफी राहत मिलेगी.
Bhopal to Bangalore Flight Ticket: अगर आप भी अक्सर हवाई यात्रा करते हैं, तो ये खबर आपको खुश कर देगी। क्योंकि एयरवेज कंपनियों ने भोपाल से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट्स का किराया कम कर दिया है वहीं दो नई फ्लाइट भी शुरू की हैं, यहां जानें फ्लाइट का पूरा शेड्यूल
भोपाल से बेंगलुरु जाने के लिए अब आपको महंगा किराया नहीं चुकाना पड़ेगा। फ्लाइट में पैसेंजर संख्या बढ़ाने के लिए एयरवेज कंपनियों ने भोपाल से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट्स का किराया कम किया है। ऐसे में सबसे ज्यादा राहत प्रदेश के स्टूडेंट्स और आईटी प्रोफेशनल को मिलेगी। अभी तक ज्यादा किराया होने के कारण इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
आपको बता दें कि पहले भोपाल से बेंगलुरु जाने का किराया बहुत ज्यादा था। पहले भोपाल से बेंगलुरु जाने के लिए लगभग 15 हजार रुपए चुकाने होते थे। लेकिन अब किराया आधा ही रह गया है। पैसेंजर कम होने के कारण स्टूडेंट्स को भोपाल से बेंगलुरु आना-जाना महंगा पड़ता था। लेकिन अब फ्लाइट में सीट बढ़ाकर किराया 15 हजार से सीधे 6 से 7 हजार रुपए कर दिया गया है। साथ ही बेंगलुरु की इवनिंग फ्लाइट का समय भी बदला गया है। पैसेंजर फ्रेंडली होने के कारण अब भोपाल से बेंगलुरु जाना और भी आसान हो गया है।
कुछ समय पहले इंडिगो ने भोपाल से गोवा के लिए नॉन-स्टॉप उड़ाने बंद कर दी थीं। जबकि ये फ्लाइट यूथ के बीच काफी लोकप्रिय थीं। अब, गर्मियों में गोवा जाने वाले यात्रियों को भोपाल से नागपुर के लिए सीधी उड़ान खोजने में भी परेशानी हो रही है। लेकिन हाल ही में इंडिगो ने नागपुर से गोवा तक उड़ान का शेड्यूल जारी किया है। यह उड़ान 2 जुलाई से प्रारंभ होने वाली है।