
MP Weather Alert
Bhopal Weather Update: नौतपा के छठे दिन गुरुवार को शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस दिन टेप्रेचर सबसे कम 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट हुई। गर्म हवाएं भी नहीं चलीं। हालांकि, रातें लगातार गर्म हैं। तापमान 30 डिग्री के आसपास है। पिछले छह साल बाद शहर में नौतपा में ऐसी गर्मी पड़ रही है। लेकिन जल्द ही मौसम बदलने वाला है। राहत की बारिश शुरू होने वाली है।
नौतपा की शुरुआत से ही शहर में तेज गर्मी पड़ रही है। पिछले छह सालों के मुकाबले इस बार नौतपा काफी अधिक तप रहा है। 2018 में भी नौतपा में तेज गर्मी पड़ी थी। तब तीन बार अधिकतम तापमान ने 45 डिग्री को पार कर गया था, इस बार भी अब तक दो बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है।
मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत एमपी के कई जिलों में प्री मानसून की बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार 1 जून से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि चंद घंटों बाद ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो सकती है।
भोपाल के मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के अशोक नगर, शिवपुरी के साथ ही ग्वालियर-चंबल संभाग में लू के बीच हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, सतना, छतरपुर, पन्ना, निवाड़ी, मैहर में आज 31 मई को लू चलने के आसार हैं।
वहीं अगले 24 घंटे में अनूपपुर, डिंडौरी, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, पांढुर्णा, विदिशा और श्योपुरकला में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
शुक्रवार 31 मई को गर्मी के सीजन का आखिरी दिन होगा और शनिवार 1 जून से मानसून सीजन की शुरुआत होगी। हालांकि राजधानी में मानसून के आगमन की तारीख 20 जून है। मौसम विशेषज्ञों ने निर्धारित समय पर मानसून के आगमन की संभावना जताई है। उम्मीद की जा रही है कि 20 जून तक शहर में मानसून की दस्तक हो जाएगी। लेकिन मानसून के आगमन से 7 दिन पहले ही मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा।
Updated on:
29 Oct 2024 11:48 am
Published on:
31 May 2024 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
