मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा फहराया गया नेशनल फ्लेग ।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर कुछ देर बाद 100 फीट का राष्ट्रीय ध्वज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा फहराया गया। यह सुबह से ही आए लोग मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद करीब 11:42 बजे आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने ने नेशनल फ्लेग को लहराया।
जानकारी के अनुसार एक मेगावॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा यह शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. गुरु प्रसाद महापात्र, क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर आलोक शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इस बीच एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से पिछले एक साल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी भी दी जा चुकी है।
एयरपोर्ट पर ध्वज के लिए एक बड़े स्तंभ की स्थापना की गई है। इसमें राष्ट्र ध्वज को लगाया जाएगा और वह 24 घंटे लहराएगा। ध्वज पर लाइट रहे, उसके लिए पॉवर बैकअप की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, अक्षय संसाधनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक मेगावॉट का सोलर एनर्जी संयंत्र स्थापित करने के लिए मप्र ऊर्जा विकास निगम के साथ अनुबंध किया है। कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
जानिये देश के प्रमुख ऊंचे झंडों के बारे में :
विश्व का पांचवा सबसे ऊंचा तिरंगा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फहराया जा चुका है। जिसे 27 मई 2015 को फहराया गया था। वल्लभ भवन के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 90 फीट लंबा, 60 फीट चौड़ा और 235 फीट ऊंचा तिरंगा है।
इससे पहले देश का सबसे उंचा तिरंगा तेलांगना में 2 जून को फहराया गया था। जबकि दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा रांची में फहराया गया जिसे 23 जनवरी 2016 को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रांची में पहाड़ी मंदिर के पास सबसे ऊंचे खंभे पर देश के सबसे विशाल तिरंगे झंडे को फहराया। तीसरे सबसे उंचे तिरंगे में रायपुर का नाम आता है। जबकि देश का चौथा सबसे उंचा तिरंगा फरीदाबाद में 3 मार्च 2015 को फहराया गया था।
एक नजर में (सबसे ऊंचा, सबसे बड़ा) तिरंगा :
1- तेलंगाना 303 फीट
2- रांची – 293 फीट
3- रायपुर – 269 फीट
4- फरीदाबाद– 250 फीट
5-भोपाल- 235 फीट
जानिये ये खास फैक्ट:
वल्लभ भवन के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में भोपाल में फहराया गया तिरंगा कई बार फट चुका है।
-झंडे को सिलवाने के लिए प्लेन से मुंबई भी भेजा जा चुका है।
- इस तिरंगे को उतारने के लिए करीब 30 आदमी चाहिए होते हैं।
- ये तिरंगा दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा झंडा है।
- इसकी लागत पोल सहित करीब 1 करोड़ रुपए है।
- तिरंगे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है।
- इसका आकार 60 बाय 90 फीट का है।
- पोल की ऊंचाई 235 फीट है।
- विश्व का सबसे बड़ा झंडा सउदी अरब में है, लेकिन ये तिरंगा नहीं है। ये जेद्दा शहर में लगा है। उसका आकार 110 बाय 165 फीट है और ऊंचाई 558 फीट।
-फरीदाबाद का झंडा लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्स में शामिल है।