भोपाल

बेहद शातिर निकला भोपाल का अरबपति ‘प्रॉपर्टी डीलर’, चार केस में गिरफ्तारी के बाद पत्नी ने भी मुंह खोला

Raju Irani- गिरफ्तारी के बाद खुद को निर्दोष बताया, राजू ईरानी की पत्नी ने रियायत देने की अपील की

2 min read
Jan 11, 2026
कुख्यात राजू ईरानी गिरफ्तारी के बाद खुद को बता रहा प्रॉपर्टी डीलर

Raju Irani- जो शख्स दो दशक से अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह बना हुआ था, वह अब खुद को निर्दोष बता रहा है। भोपाल के कुख्यात राजू ईरानी को पुलिस ने गिरफ्तार क्या किया, उसके तेवर ही बदल गए। खुद को बचाने के लिए यह शातिर बदमाश अब नई चालें चल रहा है। राजू ईरानी ने पुलिस अधिकारियों के सामने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए कहा कि उसने कई सालों से अपराधों से तौबा कर रखी है। इतना ही नहीं, उसने अपनी पत्नी को भी आगे कर दिया है जिसका कहना है कि कुछ दुश्मन मेरे पति को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

राजू ईरानी को सूरत में गिरफ्तार किया गया था। उसे निशातपुरा पुलिस रविवार को भोपाल लेकर आई और कोर्ट में पेश किया। इस दौरान सुरक्षा का जबर्दस्त बंदोबस्त किया गया था। कोर्ट ने राजू ईरानी को 17 तारीख तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में लाड़ली बहनों को सरकार ने दिए 50 हजार करोड़ रुपए, सीएम ने कहा- लगातार बढ़ाएंगे राशि

भोपाल के रहमान डकैत के नाम से कुख्यात राजू ईरानी के खिलाफ यूपी के बहराइच में ठगी, महाराष्ट्र में लूट और ठगी के ​अलावा भोपाल में सन 2017 में आगजनी का एक केस दर्ज था। पिछले माह भी हत्या के प्रयास और आगजनी का केस दर्ज किया गया था। इन चारों मामलों में राजू ईरानी की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राजू ईरानी बेहद शातिर है। वह खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए कह रहा है कि समाज के कुछ लोगों की आपराधिक गतिविधियों के कारण वह बदनाम हुआ। उसने कई सालों से अपराधों से तौबा कर रखी है। पुलिस को गुमराह करने नित नए दांव चल रहा है। ईरानी डेरे का सरदार होने से इंकार कर रहा है।

पत्नी तुन ईरानी ने भी पहली बार अपना मुंह खोला

राजू ईरानी की गिरफ्तारी के बाद पत्नी तुन ईरानी ने भी पहली बार अपना मुंह खोला। उसने कहा कि पति के दुश्मन हमें फंसा रहे हैं। राजू ईरानी ने डेरे के लोगों से आपराधिक काम छोड़ने को कहा इसलिए कुछ विरोधी उनके जानी दुश्मन बन गए हैं। तुन ईरानी के मुताबिक में डेरे में कुछ अच्छे लोग भी हैं। उसने पति के साथ रियायत बरतने का भी आग्रह किया है।

14 राज्यों में सक्रिय गिरोहों का सरगना

बता दें कि राजू ईरानी 14 राज्यों में सक्रिय गिरोहों का सरगना है। वह नकली CBI अधिकारी और साधु-बाबा का रूप धरकर लूट, धोखाधड़ी करता रहा। महाराष्ट्र में उस पर MCOCA के तहत भी केस दर्ज है। वह भोपाल के ईरानी डेरा से देशभर में अपराध का नेटवर्क चलाता था।

अरबों की संपत्ति का मालिक

आरोपी राजू ईरानी कई सालों से अमन नगर कॉलोनी में रहकर अलग-अलग गैंग ऑपरेट कर रहा था। राजू ईरानी, ईरानी डेरे का सरदार है और अरबों की संपत्ति का मालिक है। डेरे के अधिकांश बच्चों को जहां पढ़ाई-लिखाई से दूर रखकर आपराधिक गतिविधियों में लगा दिया गया वहीं उसके बच्चे शिक्षित हैं। राजू ईरानी के पास कई महंगी कार और बाइक हैं। उसे अरबी घोड़े पालने का भी शौक है।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को सरकार ने बनाया मालामाल, खातों में डाले 6942 करोड़ रुपए

Published on:
11 Jan 2026 09:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर