भोपाल

जून में होगा दो एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 73 करोड मंजूर

MP News : राजधानी भोपाल के आशिमा मॉल से सेज अस्पताल और अयोध्या बाइपास से एंप्री तक दो प्रमुख एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण सितंबर- अक्टूबर 2025 में ही शुरू हो पाएगा। इनके लिए जून में भूमिपूजन तय किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2025, 9:06 AM IST
Bhumi Pujan of two elevated corridors will be done in June

MP News : राजधानी भोपाल के आशिमा मॉल से सेज अस्पताल और अयोध्या बाइपास से एंप्री तक दो प्रमुख एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण सितंबर- अक्टूबर 2025 में ही शुरू हो पाएगा। इनके लिए जून में भूमिपूजन तय किया है, लेकिन पीडब्ल्यूडी की गाइडलाइन तय के तहत ठेकेदार को काम शुरू करने में वर्षाकाल की छूट दी गई है। औपचारिक भूमिपूजन जून में होगा और वर्षाकाल की छूट के बाद सितंबर- अक्टूबर 2025 में निर्माण शुरू होगा। काम पूरा करने 24 माह का समय मिलेगा।

ये है दो एलिवेटेड कॉरिडोर

आशिमा मॉल: सेज अस्पताल रेलवे ओवरब्रिज एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए मंजूर 73 करोड, टेंडर इसी सप्ताह

आशिमा: बावड़िया ब्रिज में शासन ने 73 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी। इसी सप्ताह इसकी एजेंसी तय होगी। ये कॉरिडोर आशिमा मॉल से पहले विद्यानगर फेस दो आइएसबीटी के पास से बावड़िया की ओर रेलवे लाइन व बावड़िया गांव को पार कर सेज अपोलो अस्पताल के पास ब्रिज उतरेगा। इसकी लागत 120 करोड़ रुपए है। लेकिन अभी 73 करोड़ रुपए की राशि से काम शुरू होगा। नर्मदापुरम रोड का दानिश नगर व कोलार का दानिशकुंज इससे सीधा जुड़ जाएगा।

इनका कहना है...

वर्षाकाल का नियम है और सही काम बारिश के बाद ही शुरू हो पाता है। वैसे हम हर प्रोजेक्ट को अब टाइम लाइन के आधार पर तय कर रहे हैं और इसे पूरा कराने के लिए जिम्मेदारी भी दी जा रही। - केपीएस राणा, इएनसी, पीडब्ल्यूडी

Updated on:
25 Apr 2025, 9:06 AM IST
Published on: