भोपाल

MP News: चयनित शिक्षकों की अनोखा प्रदर्शन, 3 किलोमीटर तक की दंडवत रैली, देखे वीडियो

Teacher Recruitment 2023: वेटिंग लिस्ट में नाम होने के बावजूद नियुक्ति नहीं होने से आक्रोशित चयनित शिक्षकों ने आज भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन से डीपीआई के दफ्तर तक रैली निकाली।

2 min read
Dec 23, 2024

Teacher Recruitment 2023:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिक्षक भर्ती वर्ग-1 2023 में चयनित शिक्षकों ने एक बार फिर अपनी मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर से आए कई चयनित शिक्षकों ने सोमवार को रानी कमलापति स्टेशन से लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) तक दंडवत करते हुए रैली निकाली। उनकी मांग है कि साल 2023 के वर्ग-1 की सेकंड काउंसलिंग में 20,000 पदों की वृद्धि की जाए।

15 दिन का दिया था अल्टीमेटम

बता दें कि 8 दिसंबर को चयनित शिक्षकों ने एक आंदोलन किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार का एक भी प्रतिनिधि उनसे बात करने नहीं आया। इस बात पर महिला चयनित शिक्षकों ने सरकार को पदवृद्धि की मांग को लेकर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था, जो आज सोमवार को पूरा हो गया है। अल्टीमेटम में शिक्षकों ने कहा था कि यदि सरकार उनकी मांग स्वीकार नहीं करती है, तो सभी महिला चयनित शिक्षक सामूहिक मुंडन करवाएंगी।

कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा

इस मामले में कांग्रेस ने भी प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे को लेकर शिवराज सरकार की आलोचना की। उन्होंने लिखा, 'नारी अस्मिता से खिलवाड़ बंद करे सरकार! मध्य प्रदेश सरकार युवाओं से नौकरी के कितने भी वादे करे, पर असलियत उन दावों के विपरीत है।' उन्होंने कहा कि 'शिक्षक वर्ग-1 के स्वीकृत 36,837 पदों में से 21,451 पद खाली हैं। इसके बावजूद भर्ती केवल 8,720 पदों पर विषयवार की जा रही है, जबकि इनमें 3,668 बैकलॉग पद भी शामिल हैं। फिलहाल सरकार पदवृद्धि पर कोई निर्णय नहीं ले रही। यदि सरकार ने इस मामले में कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया, तो महिला चयनित शिक्षक भोपाल में अपना मुंडन करवाएंगी।'

Published on:
23 Dec 2024 04:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर