अशोका गार्डन में मानव तस्करी के मामले में एक महिला व उसके पति समेत कुल 6 लोगों को गिरतार किया है। सभी आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं।
Human Trafficking in Bhopal : अशोका गार्डन में मानव तस्करी के मामले में एक महिला व उसके पति समेत कुल 6 लोगों को गिरतार किया है। सभी आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं। महिला समेत 2 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य 4 आरोपियों की 4 दिन की रिमांड ली गई है। खुलासा हुआ है कि जिस नाबालिग को आरोपियों ने बेचा था वह अपने मामा से भी प्रताड़ित थी, जिसके चलते वो एक दंपती के संपर्क में आई फिर दंपती और उसके अन्य 4 साथियों ने नाबालिग का अपहरण किया और 2 लाख रुपए में बेच दिया। नाबालिग को बेचने(Human Trafficking in Bhopal) से पहले उसे कई स्थानों पर रखा गया था, जहां उसके साथ शोषण की भी जानकारी सामने आ रही है।
अशोका गार्डन(Ashoka Garden) पुलिस को शक है कि इस गिरोह ने भोपाल में और भी कई अपहरण कर नाबालिग बच्चियों को बेचा(Human Trafficking in Bhopal) है। जिसके लिए भी इनसे पूछताछ की जा रही है। मामला आने के बाद अन्य अपहरण को लेकर भी सवाल उठ रहे है। कई नाबालिग आज भी लापता है। पुलिस को शक है उनमें भी इनका हाथ हो सकता है।