रिएलिटी शो बिग बॉस में शामिल भोपाल की हॉट एंड बोल्ड मॉडल अर्शी खान को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है।
भोपाल। एक दिन पहले ही गूगल ट्रेंड लिस्ट में टॉप 10 में दूसरे स्थान पर रहने वाले भोपाल की मॉडल अर्शी खान फिर से चर्चा में हैं। साल 2017 में गूगल ट्रेंड लिस्ट में नंबर 2 पर रहने वाली अर्शी खान के लिए ये खबर काफी अच्छी मानी जा रही थी, लेकिन महज एक दिन बाद ही अर्शी खान की गिरफ्तारी का वॉरंट जारी हो गया है। खबरों की मानें तो इस वक्त रिएलिटी शो बिग बॉस में शामिल भोपाल की हॉट एंड बोल्ड मॉडल अर्शी खान को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है।
ये है मामला
दरअसल कुछ साल पहले अर्शी खान ने अपनी सेमी न्यूड फोटो शूट कराया था, जिसमें उन्होंने अपनी बॉडी पर इंडिया और पाकिस्तान के झंडे पेंट किए हुए थे। अर्शी की इन तस्वीरें के जारी होने के बाद उन पर काफी बवाल हुआ था। तस्वीरें जारी होने के कुछ ही दिनों में अर्शी के खिलाफ जालंधर के एक वकील ने एफआईआर दर्ज करवा दी थी।
आपको बता दें कि अर्शी खान पर ये केस अभी भी चल रहा है। इस केस की सुनवाई शुरू हुए तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी अर्शी खान कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक बार भी मौजूद नहीं रहीं। जिसे देखते हुए कोर्ट ने अर्शी खान के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया है। उनके खिलाफ कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया हैं।
एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट की मुताबिक जालंधर मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा पुलिस को यह आदेश दिया गया है कि वह तत्काल अर्शी खान को बिग बॉस के घर से गिरफ्तार करें। यदि ऐसा होता है तो अर्शी खान के लिए न सिर्फ मुसीबतें बढ़ जाएंगी, बल्कि उनकी फैन फॉलोइंग को भी जबरदस्त झटका लग सकता है।
अर्शी के वकील ने लिया स्टे ऑर्डर
हालांकि इस बीच खबर ये भी है कि अर्शी खान के वकील ने कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले लिया है। जानकारी के मुताबिक अर्शी खान के वकील ने कोर्ट से 15 जनवरी 2018 तक का स्टे ऑर्डर लिया है। माना जा रहा है कि तब तक अर्शी खान बिग बॉस के घर से भी बाहर आ जाएंगी। वहीं अर्शी खान अगर 15 जनवरी से 2018 से पहले कोर्ट में पेश हो जाती हैं तो उनका अरेस्ट वॉरंट कैंसिल हो सकता है।
गूगल ट्रेंड में सनी लियोनी के बाद दूसरे नंबर पर हैं अर्शी खान
हाल ही में जारी हुई साल 2017 की गूगल ट्रेंड लिस्ट में अर्शी खान सनी लियोनी के बाद दूसरे नंबर पर हैँ। गूगल पर अगर एंटरटेनमेंट पर्सन में सबसे ज्यादा किसी को सर्च किया गया है, तो वो अर्शी खान है। जिसके बाद तीसरे नंबर पर सपना चौधरी का नाम है। हालांकि वो रियलिटी शो से आउट हो चुकी हैं। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अब बहुत ज्यादा है। इसके बाद टॉप-10 लिस्ट में, शिल्पा शिंदे 7वे नंबर पर हैं और बिंदगी कालरा 8वें नंबर हैं। यानी पॉपुलैरिटी के मामले में अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे को भी पछाड़ दिया है।