
भोपाल। अक्सर विवादों में रहने वाली भेापाल की बेटी अर्शी खान एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन इस बार चर्चा का विषय कोई विवाद नहीं बल्कि उनके आंसू हैं, जो बिग बॉस सीजन 11 में हुए हंगामे के बाद उनकी आंखों से ऐसे निकले कि रुक ही नहीं रहे थे। बिग बॉस 11 के इस घर में हंगामा तब हो गया जब अर्शी खान और सपना चौधरी में जमकर बहस हुई। इसके बाद प्रियांक ने अपना रंग दिखाते हुए सपना को अर्शी के बारे में कुछ ऐसा बताया कि घर वाले जानकर हैरान रह गए। सपना ने उनकी पर्सनल लाइफ पर तंज कर कंटेस्टटेंट के साथ ही दर्शकों का ध्यान भी उनके पुणे और गोवा सेक्स स्कैंडल की ओर खीचं लिया...क्या आप जानते हैं अर्शी का सेक्स स्कैंडल विवाद...
* आपको बता दें कि अर्शी की पहचान एक मॉडल के रूप में कम बल्कि एक विवादित चेहरे के रूप में ज्यादा है।
* हाल ही में बिग बॉस सीजन ११ में कंटेस्टेंट सपना के उनकी पर्सनल लाइफ पर तंज ने उन्हें इतना दुखी किया कि वे खुद को रोक नहीं पाईं और फूट-फूट कर रो पड़ीं।
* कंटेस्टेंट सपना ने उनके साथ लड़ाई होने पर उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते हुए कहा कि अब खोलूं तेरे पूणे और गोवा के कांड..। ये शब्द सुनते ही अर्शी रो पड़ीं। आपको बता दें कि अर्शी खान पूणे ओर गोवा के सेक्स स्कैंडल कांड को लेकर काफी चर्चा में रहीं।
ये है पूरा मामला
लग्जरी बजट के लिए सॉन्ग लिखना बना हंगामे की वजह
बिग बॉस सीजन 11 के घर में अर्शी खान की इंसल्ट का कारण बना था जेल में लग्जरी बजट के लिए एक सॉन्ग लिखना। कंटेस्टेंट पूजा ने इसे लिखा था।
* वहां उनके साथ अर्शी और आकाश भी थे।
* गाना लिखने के बाद जब उसे शूट किया जा रहा था, लेकिन तब कंटेस्टेंट जानना चाहते थे कि सॉन्ग में लिखा क्या है?
* इस सॉन्ग में पूजा ने अर्शी और जेल में ही मौजूद आकाश की तो तारीफ की, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट की बुराई कर दी।
* इस बुराई से कंटेस्टेंट सपना अचानक भड़क गईं।
* उसका गुस्सा पूजा की बजाय अर्शी पर फूट पड़ा।
* इस दौरान गुस्साई सपना ने अर्शी को कहा 'तू नागिन है, तुझे अपने पैरों से कुचलकर रख दूंगी।Ó अर्शी उनके सामने बैकफुट पर नजर आईं।
जानें क्या है सेक्स स्कैंडल विवाद
* पुणे के एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के मुताबिक साल 2016 में पुणे पुलिस को अर्शी के सेक्स रैकेट का हिस्सा होने की भनक लगी थी।
* इस मामले में विपुल दहल नामक एक शख्स को एजेंट बताया गया था।
* बाद में विपुल को गिरफ्तार भी किया गया था।
* इसके बाद विपुल और अर्शी के ऑडियो क्लिप भी सामने आने की बात कही गई थी।
* इस ऑडियो क्लिप को लेकर आरोप लगे थे कि दोनों क्लाइंट के बारे में बात कर रहे थे।
* लेकिन इन आरोपों को अर्शी की लीगल टीम ने झूठा करार देते हुए इसके खिलाफ केस दर्ज किया था।
* इस मामले में खबर ये भी थी कि गोवा पुलिस ने अर्शी को फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में वे रिहा हो गई थीं और मुंबई शिफ्ट हो गई थीं।
* रिपोर्ट के मुताबिक अर्शी ने पुलिस को यकीन दिलाया था कि वे ऐसे किसी स्कैंडल से नहीं जुड़ी हैं।
* इन दोनों मामलों में अर्शी के वकील ने क्रॉस केस किए हैं।
* उन्होंने आरोपों को झूठा करार देते हुए कोर्ट के सामने अर्शी का पक्ष रखा।
यहां उम्र को लेकर हुआ विवाद
* कुछ समय पहले ही भोपाल की रहने वाली अर्शी खान पर एक्ट्रेस गहना ने शो में अपनी उम्र गलत बताने का आरोप लगाया था।
* उनका कहना था कि 50 साल के एक शख्स से अर्शी शादी भी कर चुकी हैं।
* गहना ने अर्शी पर आरोप लगाया था कि उन पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
* सबसे बड़ा आरोप ये है कि अर्शी ने अपने न्यूड शरीर पर भारत और पाकिस्तान के झंडे की पेंटिंग बनवाई थी।
बिग बॉस और चैनल को मिलेगा नोटिस
* बिग बॉस के घर में पर्सनल कमेंट मामले में अर्शी खान के वकील ने प्रियांक शर्मा, सपना चौधरी, कलर्स टीवी और प्रोडक्शन हाउस को नोटिस भेजने की बात कही है।
* यही नहीं अर्शी खान की मैनेजर फ्लिन रेमेडीयोज ने प्रियांक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
* उन्होंने बिग बॉस के निर्माता और चैनल पर भी निशाना साधा है।
शिकायत में लिखा गया है कि ये चैनल इस तरह के कंटेंट की मांग करता है और इस तरह एक महिला के चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
जरूर पढें, अर्शी की लाइफ के ये अनसुने अनकहे फैक्ट
* अफगानिस्तान में हुआ था अर्शी खान का जन्म।
* बरसों पहले परिवार मध्यप्रदेश के भोपाल में आ बसा।
* बचपन तो यहां गुजरा ही वहीं उनकी पढ़ाई-लिखाई भी भोपाल में ही पूरी हुई।
* बचपन से ही एक्टिंग की शौकीन अर्शी ने भोपाल में ही थिएटर की शिक्षा लेना शुरू कर दी।
* एक्टिंग के लिए एक जुनून रखने वाली अर्शी ने जल्द ही मुंबई का रुख किया।
* यहां अर्शी एक एक्टर के तौर पर तो अब तक अपना नाम दर्ज नही करवा सकी हैं, ल
ेकिन एक मॉडल के रूप में उन्हें खासी पहचान मिल चुकी है।
* क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के साथ रिश्ते के दावे को लेकर भी वह चर्चा में रह चुकी हैं। आपको बता दें कि अर्शी खान खुद को शाहिद आफरीदी की गर्लफ्रेंड बताती हैं।
* सेक्स स्कैंडल में पकड़े जाने के बाद अर्शी को महिला सुधार गृह में भेजा गया था। उस वक्त भी वह चर्चा का विषय बनी क्यों कि वे वहां रहने के बजाय मारपीट कर वहां से भाग निकली थीं।