Bihar Election Results 2025: मध्यप्रदेश के नेताओं की बदौलत बिहार में एनडीए ने कमाल किया है।
Bihar Election Results 2025: बिहार में एनडीए की बंपर जीत में मध्यप्रदेश भाजपा ने अपनी संगठात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया। प्रदेश के दिग्गज नेताओं की मेहनत की बदौलत एनडीए को 88 सीटें प्राप्त हुईं। सीएम डॉ मोहन यादव ने 25 सीटों पर प्रचार किया था। जिसमें 21 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की। ऐसे ही प्रदेश के और भी दिग्गज नेताओं का सहयोग रहा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन सीटों पर फोकस किया। जो कि यादव-मुस्लिम बाहुल्य थी। इसमें मसलन, वजीरगंज, आलमनगर, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी सीट थी। जिसमें यादव-मुस्लिम वोट बैंक की अच्छी खासी पकड़ थी।
आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को पांच जोन में बांटा था। जिसमें सबसे बड़ा जोन मिथिला और तिरहुत थे। इसकी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह को दी गई थी। उनके जिम्मे 58 विधानसभा 12 जिले और 10 लोकसभा सीटें थी।
प्रदेश प्रभारी और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के जिम्मे 58 सीटें दी गई थीं। जिसमें एनडीए को 52 सीटें मिली और 6 में हार झेलनी पड़ी। अजय जमवाल और अरविंद भदौरिया ने 6 सीटों में प्रचार किया था। उन्हें 6 सीटों पर जीत मिली। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने 19 सीटों पर प्रचार किया, जिसमें 17 सीटों पर विजय मिली। नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सांरग ने भी 6 अलग-अलग सीटों में प्रचार किया था। उन्हें भी सभी सीटों पर जीत मिली। वहीं, लोकेन्द्र पाराशर ने एक सीट पर प्रचार और उनकी प्रचार वाली सीट भी एनडीए के खाते में गई।