आतंकी मसूद अजहर को 'साहब' कहने वाले मांझी ने साध्वी को किया टारगेट, कही बड़ी बात
भोपाल. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी हमेशा से बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने आतंकी मसूद अजहर के अंतराष्ट्रीय आतंकी घोषित हो जाने के बाद उसे साहब कहा था। अब उन्होंने इस बयान पर सफाई देने के दौरान भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को टारगेट किया है।
जीतनराम मांझी ने कहा कि हम कहते हैं कि ये भाषाई आतंकवाद है, अगर साध्वी प्रज्ञा बोलती है जिस तरह से, एक हत्या के सिलसिले में। उनको कारावास हो चुका है और बीमारी के नाम पर उनको बेल दिया गया है और वो चुनाव लड़ रहे हैं।
उसके बाद मांझी ने कहा कि फिर गिरिराज सिंह भी कुछ बोलते हैं इसी ढंग के, जो उनके अनुसार नहीं चलेगा उनको पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। तो कहने का मतलब ये सब भी आतंकवाद का पार्टी है।
गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। उन्होंने मुंबई हमले के दौरान शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर बड़ा बयान दिया था। साध्वी ने कहा था कि हेमंत करकरे की मौत हमारे श्राप की वजह से हुई है। इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। बाद में साध्वी ने इस बयान पर माफी मांग ली थी।
वहीं, बाबरी मस्जिद वाले उनके बयान पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई भी की है। साध्वी तीन दिनों तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी।