
भोपाल. मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर से गर्म है। वजह है अंडे। जी हां हम बात खाने वाले अंडों की ही कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा है कि प्रदेश के बच्चों को पौष्टिक आहार के लिए आंगनबाड़ियों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को खाने के लिए अंडा दिया जाएगा। इस बयान का भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- अंडों की सबसे ज्यादा जरूरत प्रदेश सरकार को है क्योंकि को खुद कुपोषित है। वहीं, इमरती देवी के बयान पर रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को अंडा खिलाना चाहिए।
क्या कहा इमरती देवी ने
इमरती देवी ने कहा- हमारी नई योजना है कि आंगनबाड़ियो में रोज बच्चों को अंडा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने माई एनआरसी की शुरुआत की है। प्रदेश में कुपोषित बच्चों को आहार में राज अंडा दिया जाएगा। वहीं, भाजपा के विरोध में इमरती देवी ने कहा- अभी इस मसले पर निर्णय नहीं हुआ है सिर्फ विचार आया है। इस बिषय पर डॉक्टरों से सुझाब लिया जाएगा इसके बाद मुख्यमंत्री कमल नाथ और विभाग के प्रमुख सचिव से चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। इमरती देवी ने कहा- भाजपा का विरोध सिर्फ विरोध करना है। जो बच्चों के हित में होगा सरकार वही निर्णय लेगी।
क्या कहा भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने
वहीं, आंगवबाड़ियों में अंडा दिए जाने के विरोध में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- सरकार की किसी योजना का विरोध करने का सवाल नहीं है। आंगनबाड़ियों में कई तरह के बच्चे आते हैं जो शाकाहार हैं। आंगनबाड़ियों में बच्चों को दूध, दलिया और खीर भी दी जा सकती है। लेकिन अभी तो सरकार खुद ही कुपोषित है और उसे अंडा खाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया को सबसे ज्यादा मिड डे मील के अंडे खाने की जरूरत है। मुझे लगता है कांग्रेस जो भूखमारी के शिकार हो रहे हैं उन्हें सबस ज्यादा अंडा खाने की जरूरत है।
आदिवासी बच्चे सबसे ज्यादा कुपोषित
वहीं, कांग्रेस विधायक और जयस नेता हीरालाल अलावा ने कहा- कुपोष्ण से सबसे ज्यादा आदिवासियों के बच्चे मर रहे हैं। आंगनबाड़ियों में दूध और अंडा देना चाहिए।
दूध पार्लर में चिकन बेचने का था प्रस्ताव
इससे पहले मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री ने लाखन यादव ने कहा था कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार एक नई योजना शुरू करने जा रही है। जिसके तहत पूरे राज्य में एक ही दुकान में मुर्गा और दूध बेचा जाएगा। इसे लेकर राज्य के पशुपालन मंत्री ने कहा था 'लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाले अंडे और दूध मिलेंगे। चिकन पार्लर में कड़कनाथ मुर्गा भी मिलेगा। जिसका भाजपा ने विरोध किया था।