भोपाल

बीजेपी भोपाल लोेकसभा सीट से इस नेता को बना सकती है उम्मीवार,अटकलें तेज

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बनाया है अपना उम्मीदवार...

2 min read
Mar 24, 2019
shivraj singh chouhan

भोपाल। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसको देखते हुए बीजेपी ने भोपाल लोकसभा सीट से कोई दमदार चेहरा उतारने के मुड में है।माना जा रहा है कि बीजेपी भोपाल सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को उतार सकती हैै। शिवराज के नाम की अटकलें भी तेज हो गई है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से बंद कमरे में मुलाकात कर रहे हैं। भोपाल लोकसभा सीट को लेकर दोनों नेताओं के बीच हो चर्चा हो रही है।


भाजपा जिला अध्यक्ष कान्तिदेव सिंह का इस्तीफा
उधर सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष अध्यक्ष कान्तिदेव सिंह ने इस्तीफा दे दिया हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कान्तिदेव सिंह रीति पाठक को दोबारा टिकट मिलने से नाराज है। भाजपा जिला अध्यक्ष सिंगरौली अध्यक्ष कान्तिदेव सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा साथ ही जिले के कई पदाधिकारी ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक रीति पाठक के भारी विरोध के बाद भी पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर नाराज होकर दिया सभी ने अपना इस्तीफा दिया है।

75 पार के फेर में फंसे सुमित्रा और गौर, संगठन दूसरे पद देकर करेगा संतुष्ट

भोपाल. लालकृष्ण आडवाणी का टिकट कटने के बाद भाजपा में 75 पार का फार्मूला फिर गरमा गया है। पार्टी ने 75 वर्ष से अधिक उम्र के उन सभी नेताओं के नाम होल्ड कर दिए हैं, जो चुनाव लडऩे की दौड़ में हैं। 75 पार की आंच में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का नाम भी आ गया है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं को संगठन ने केंद्र में सरकार बनने के बाद कोई महत्वपूर्ण संवैधानिक पद देने का भरोसा दिलाया है। इंदौर सीट से सुमित्रा महाजन का नाम तय माना जा रहा था। प्रदेश चुनाव समिति ने भी उनका सिंगल नाम भेजा था, लेकिन दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति में महाजन का नाम होल्ड कर दिया गया है।

पार्टी 75 पार के फार्मूले पर महाजन का टिकट काटने जा रही है, लेकिन लोकसभा स्पीकर और 8 बार की सांसद होने के नाते उनकी सम्मानीय विदाई का रास्ता निकाला जा रहा है। इस मामले में संगठन के सूत्रों से यह बताया जा रहा है कि खुद सुमित्रा महाजन ने चुनाव नहीं लडऩे की इच्छा जताई है, जबकि केंद्रीय संगठन ने उनसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार को कहा है। अब 25 मार्च को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फिर महाजन के नाम और इंदौर लोकसभा सीट को लेकर विचार किया जाएगा।

Published on:
24 Mar 2019 01:37 pm
Also Read
View All