भोपाल

बीजेपी जिला कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल, 3 महामंत्री हटे, नए चेहरे शामिल

BJP District Executive Declared after major shuffle: भाजपा जिला कार्यकारिणी फिर घोषित, तीन सप्ताह पहले घोषित कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव...

2 min read
Mar 02, 2026
BJP फाइल फोटो पत्रिका

bjp district executive declared: भोपाल भाजपा शहर जिला कार्यकारिणी की सूची तीन सप्ताह बाद फिर जारी की गई है। इसमें कई विवादित नाम आने के कारण इसे 10 फरवरी को जारी करने के एक घंटे बाद होल्ड कर दिया गया था। तीन सप्ताह बाद इसमें कई नए नाम को जोडऩे और पुराने नाम को हटाने के बाद इसे जारी किया गया।

इस कार्यकारिणी सूची में पहले तीन महामंत्री के पद बनाए गए थे, जिन्हें कम करके अब दो महामंत्री बनाए गए हैं और तीनों महामंत्री के नाम बदले गए हैं। साथ ही, नगर निगम भोपाल एमआईसी सदस्य और भाजपा पार्षदों को जिला कार्यकारिणी से बाहर किया गया है। इन नाम पर लगातार विवाद सामने आ रहे थे। नई कार्यकारिणी में भाजपा विधायकों और मंत्रियों के समर्थकों को पर्याप्त जगह दी गई है।

ये भी पढ़ें

Iran-Israel war का एमपी में भी असर, बंदरगाह पर अटका करोड़ों का माल

अब यह कार्यकारिणी

भोपाल शहर बीजेपी की जिला अध्यक्ष रवींद्र यति ने जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की है। इसमें आठ उपाध्यक्ष बनाए हैं। जिनमें राम बंसल, भाषित दीक्षित, राजकुमार विश्वकर्मा, भीकम सिंह बघेल, अमन यादव, अभय पंडित, विनय ददनानी, गुंजन चौकसे का नाम शामिल है। वहीं प्रदीप शेखावत और मुकेश राय को महामंत्री बयाया है। राकेश कुकरेजा, जितेंद्र अहिरवार, सरिता पिपलोदे, उत्कर्ष नायक, योगेश वासवानी, धर्मेन्द्र परिहार और संतोष हिरवे को जिला मंत्री बनाया है।

ये भी जानें

कोषाध्यक्ष: राघवेन्द्र द्विवेदी

सह कोषाध्यक्ष: आशा पारोचे

कार्यालय मंत्री: डॉ. योगेन्द्र मुखरैया

सह कार्यालय मंत्री: भूपेन्द्र माली

कार्यालय प्रभारी: मुकुल लोखंडे

मन की बात प्रभारी: सुमित पांडे

आईटी प्रभारी: विश्वविजय सिंह

सोशल मीडिया प्रभारी: विभा गरुड़

10 फरवरी को लिस्ट में थे ये नाम

उपाध्यक्ष: राजकुमार विश्वकर्मा, अश्विनी राय, राकेश कुकरेजा, अशोक वाणी, राजू अनेजा, भाषित दीक्षित, विभा गरुण, शिखा मोनू गोहल

महामंत्री: मनोज राठौर, योगेश परमार, सचिन दास बब्बा

मंत्री: अमन यादव, योगेश वासवानी, सुनील यादव, सुषमा बावीसा, लक्ष्मी ठाकुर, पार्थ पाटीदार, प्रतीक्षा ब्रह्मभट्ट

कोषाध्यक्ष: राघवेन्द्र द्विवेदी

सह कोषाध्यक्ष: संतोष जाट

कार्यालय मंत्री: योगेन्द्र मुखरैया

सह कार्यालय मंत्री: अमित कुमार सिंह, सुमित पांडे

आईटी प्रभारी: विश्वविजय सिंह

आईटी सह प्रभारी: रवि यादव, शरद पंडित, शेखर श्रीवास्तव

सोशल मीडिया प्रभारी: सह प्रभारी: हेतराम, चंद्रभान यादव, आरती बोराना

कार्यालय प्रभारी शैलेन्द्र निगम

मन की बात प्रभारी: सुनील निगम

सह प्रभारी: चंद्रशेखर तिवारी (राधे महाराज), राजेश खटीक, अनुपम जैन।

ये भी पढ़ें

सड़क पर शराब का ट्राला पलटते ही लोगों ने मचाई लूट, पुलिस रोकने पहुंची तो भीड़ ने कर दिया पथराव

Published on:
02 Mar 2026 09:18 am
Also Read
View All

अगली खबर